6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से घूमने निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव…

बड़वारा थाना क्षेत्र के बरगवां नंबर 2 की घटना, पीएम रिपोर्ट के बाद किया हत्या का मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Oct 11, 2019

Demo Pic

Demo Pic

कटनी. बड़वारा थाना क्षेत्र के गांव बरगवां नंबर 2 में घर से एक दिन पहले घूमने निकले युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक के गले में दो स्थानों पर घाव है और इसके चलते हत्या की आशंका थी और शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बड़वारा थाना प्रभारी हरवचन सिंह ने बताया कि बरगवां नंबर २ निवासी कैलाश पिता गजराज सिंह २५ वर्ष रविवार की शाम को घर से घूमने की बात कहकर निकला था लेकिन रात को वापस नहीं लौटा और परिजन उसकी आसपास तलाश कर रहे थे। सुबह बकरी चराने जंगल की ओर गए लोगों ने युवक का शव गांव से एक किमी. दूर करी हार में झाडिय़ों के बीच पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई और परिजनों को जानकारी दी।

यहां घर में चल रहे थे भजन, वहां बेटी ने कमरे में लगा ली फांसी...

परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी के साथ एफएसएल अधिकारी डॉ. अविनीश सिसोदिया, खोजी श्वान मौके पर पहुंचा और स्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि युवक के गले के पास दो स्थान पर घाव हैं और शव का पीएम कराने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।