कौशाम्बी के थानाकोखराज इलाके में एक युवती की अश्लील फोटो कर एक सिरफिरे युवक ने ब्लैकमेल करते हुए 3साल तक उसका रेप किया। और उस लड़की की जब शादी तय हो गई तो उसको सोशल मीडिया पे अपलोड कर दिया। उसके घर वालों ने जब इसका विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने पूरे परिवार को जान से मरने की धमकी दे दी। उसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।और छानबीन शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया की आज से तीन साल पहले उसके गांव के युवक ने उसकी नहाते वक्त उसकी अश्लील फोटो बना ली थी।फोटो खींचने के बाद उस युवक ने उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया। जब भी उस युवक को मौका मिलता युवक उसके साथ जबरजस्ती करता था। उस युवती ने उससे कई बार कहा की वो फोटो डिलीट कर दे,लेकिन वह युवक नही माना और अपनी मनमानी करता रहा।
कुछ दिन पहले उस युवती की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी उस युवक को मिलगई तो उसने उस युवती की फोटो सोशल मीडिया पर लोड कर दी। उसके साथ साथ युवक ने उस युवती के ससुराल वालों को भी फोटो भेज दिया।इसकी जानकारी जब उसके परिवार वालो को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।तब उस युवक ने सब को जान से मारने की धमकी दे दी। तब युवती के परिजनों ने पुलिस को आरोपी का नाम बताते हुए थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करा दी है।मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है।