कौशाम्बी. उत्तर प्रदेश का एक ऐसा कस्बा है जिसे लाठियों के लिये जाना जाता है। यहां के मुहल्ले का नाम लाठियों के नाम से जाना जाता है। लाठियों का बड़ा कारोबार होता है और यहां की लाठियां यूपी के कई जिलों में बिकने के लिये जाती हैं। लाठियां बनाने और बेचने का यह कारोबार कौशाम्बी के मूरतगंज के मुहल्ले में पिछले 50 साल से चला आ रहा है। यही वजह है कि इस यह मुहल्ला लाठियों वाले मुहल्ले के नाम से मशहूर है। यहां लाठियों बनाने का काम पूरे साल चलता रहता है और इससे एक बड़ी तादाद में लोगों का रोजागार जुड़ा हुआ है।
कानपुर प्रयागराज मार्ग पर प्रयागराज से सटे कौशाम्बी जिले में पड़ने वाले मूरतगंज कस्बे में लाठियों वाले मुहल्ले में दाखिल होते ही हर तरफ दुकानों और घरों पर लाठियों का बाजार सजा मिलता है। घर-घर में लाठियां बनाने का काम चलता रहता है। चाहे अखाड़े में करतब दिखाने वाली लाठी हो या फिर हाथों में लेकर चलने वाली, हर तरह की बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार लाठियां यहां बनायी जाती हैं और खासी मशहूर भी हैं। सुनिये क्या कहते हैं लाठियां बनाने और इनका कारोबार करने वाले…
By Shivnandan Sahu