23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी
बारिश के बाद टमाटर के दामों में इजाफा, हरी सब्जियां सस्ती
Play video

बारिश के बाद टमाटर के दामों में इजाफा, हरी सब्जियां सस्ती

बारिश के बाद टमाटर के दामों मे इजाफा, हरी सब्जियां सस्ती थोक बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:32 PM IST

कौशांबी. बारिश के सीजन के साथ सब्जियों के दामों मे भी बदलाव शुरू हो गया है। टमाटर के दामों मे भारी बढ़ोत्तरी हुई है। बारिश से पहले टमाटर का थोक भाव पांच सौ रुपया प्रति कैरेट था तो मौजूदा समय मे साढ़े सात सौ रुपया कैरेट बिक रहा है। वैसे टमाटर को छोड़ हरी सब्जियों समेत बाकी की सब्जियों के दाम अभी जस के तस हैं। थोक बाजार मे सब्जियों के दाम भले ही स्थिर हो लेकिन फुटकर बाजार में दाम बढ़ गए हैं।

 

थोक बाजार के विक्रेताओं, आढ़तियों से लेकर फुटकर बाजार के दुकानदारों को भारी बारिश का इंतजार है जिससे सब्जियों के दाम मे उछाल आए। कौशांबी जिले के सैनी स्थित थोक सब्जी मंडी मे बारिश शुरू होने के बाद से पहले की अपेक्षा सन्नाटा दिखाई देता है। सब्जियों की बिक्री कम होने से फुटकर दूकानदारों का आना कम हो गया है। हर साल जहां बारिश के सीजन मे जहां हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते थे वहीं इस साल अभी तक भाव जस के तस हैं। सिरफ टमाटर मे ही तेजी दिखाई दे रही है।

 

बारिश से पहले जहां टमाटर थोक बाजार मे पांच सौ रुपये कैरेट बिकता था वही अभी सात से साढ़े सात सौ रुपये कैरेट का भाव हो गया है। इसके अलावा बाकी की सब्जियों को भाव बढ़ाने का इंतजार है। बारिश से पहले प्याज जहां सोलह सौ से लेकर बाईस सौ रुपये कुंतल तक बिक रहा था अब इसके दाम बारह सौ से लेकर सोलह सौ तक नीचे आ गए हैं। इसी तरह लहसुन के भाव भी पांच सौ रुपए गिरकर पंद्रह सौ रुपये कुंतल बिक रहा हैं। हरी सब्जियों के दाम भी पहले की अपेक्षा कम हुये हैं। लौकी जहां पंद्रह से बीस रुपये बिक रही थी अब पांच से दस रुपये मे भी नहीं बिक पा रही है । बाकी की हरी सब्जियों के दाम भी लुढ़क गए हैं। सब्जियों का राजा आलू का दाम भी उचाई पर नहीं जा पा रहा है । आलू का भाव 12 सौ से लेकर चौदह सौ रुपये तक ही सीमित हो कर रह गया है। थोक बाजार मे भले ही सब्जियों के दामों मे कमी आई है लेकिन फुटकर सब्जी बाजार मे पहले की तरह ही बिक रही है।

By- Shivnandan Sahu