7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम के सामने विधवा ने किया आत्मदाह का प्रयास

तहसील दिवस सिराथू में डीएम कर रहे थे जनसुनवाई 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jul 04, 2017

Self destruction

Self destruction

कौशांबी. महीनों से अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काट रही एक विधवा
महिला ने सिराथू तहसील दिवस में जिलाधिकारी के सामने खुद पर मिट्टी का तेल
डाल आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को रोका और जिलाधिकारी ने महिला की
बात सुनने के बाद तीन दिन मे निस्तारण का भरोसा दिला उसे घर वापस भेजा।


कोखराज
थाना के निधियावा गांव निवासी वंदना तिवारी के पति की लगभग चार साल पहले
मौत हो गई है। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। छोटे छोटे
बच्चों को लेकर वंदना अपने मायका शहजादपुर मे रहने लगी, इस बीच उसने ससुराल
की संपत्ति मे अपना हक पाने के लिए कई बार अधिकारी की चौखट पर गुहार लगाया
लेकिन हर बार उसे आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती रही। वंदना ने मजबूर होकर
तहसील दिवस मे आत्मदाह करने का मन बनाया और सिराथू तहसील जा पहुंचीं, जहां
उसने जिलाधिकारी मनीष वर्मा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। मौके
पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उसके हाथ से मिट्टी के तेल से भरी
बोतल छीन लिया। डीएम ने विधवा की बात सुनने के बाद उसको तीन दिन के अंदर
न्याय का भरोसा देकर वापस घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें

image