28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1.48 करोड़ की लागत से बनेगी 15 सड़कें

क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री मो. अकबर ने बोड़ला ब्लॉक को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की सौगात दी है। बोड़ला विकासखंड की नौ ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 48 लाख रुपए की 15 मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Panch Ram Chandravanshi

•

Updated: 26 Apr 2022, 11:50 AM IST

1.48 करोड़ की लागत से बनेगी 15 सड़कें

1.48 करोड़ की लागत से बनेगी 15 सड़कें

कवर्धा. क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री मो. अकबर ने बोड़ला ब्लॉक को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की सौगात दी है। बोड़ला विकासखंड की नौ ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 48 लाख रुपए की 15 मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन किया गया।
विकासखंड के ग्राम पंचायत खरखट्टा में 2.870 लाख रुपए, भीरा पंचायत में 58.350 लाख रुपए, बोदा 47 में 13.17 लाख लाख रुपए, सिवनी खुर्द में 16.310 लाख रुपए, कबराटोला में 4.380 लाख रुपए, भलपहरी में 12.550 लाख रुपए, खण्डसरा में 1.740 लाख रुपए, भोंदा में 20.700 लाख रुपए व मण्डलाटोला में 18.19 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत भीरा में 58 लाख की लागत से 5 लड़के बनेगी। वहीं भोंदा में 20 लाख से अधिक में 2 सड़कें, मंडला टोला में भी लगभग 19 लाख की लागत से दो सड़कें बनाया जाएगा। इस प्रकार बोड़ला विकासखंड क्षेत्र में कुल एक करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से 15 मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमि पूजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।
भीरा पंचायत में भूमिपूजन का कार्य
भीरा पंचायत के ग्राम बांधाटोला के प्राथमिक शाला भवन में 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का भूमिपूजन ब्लॉक अध्यक्ष पितांबर वर्मा व जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम व तुकाराम चंद्रवंशी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितिका कश्यप, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शमशाद बेगम, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सनत जायसवाल, छवि वर्मा जनपद सदस्य, हीरा कोसले, बंटी खान, परमेश्वर मानिकपुरी, सरपंच श्याम मसराम, धन सिंह, मुकेश, दीपक मार्ग, गोरे लाल चंद्रवंशी, धनराज वर्मा, अश्वनी वर्मा, अमित वर्मा, अजीत साहू, नारद वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।