4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया ये काम, आंध्रप्रदेश में इस हाल में मिली बालिका

Crime Hindi News : थाना सहसपुर लोहारा में 20 सितंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की लापता है।

less than 1 minute read
Google source verification
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया ये काम, आंध्रप्रदेश में इस हाल में मिली बालिका

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया ये काम, आंध्रप्रदेश में इस हाल में मिली बालिका

कवर्धा. थाना सहसपुर लोहारा में 20 सितंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की लापता है। कोई अज्ञात व्यक्ति लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मानसून की विदाई में दिखेगा द्रोणिका का असर, 24 घंटे के अंदर जमकर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी

रिर्पोट दर्ज कर थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा मामले की विवेचना व आरोपी के गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर साईबर सेल की मदद से नाबालिग बालिका व आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो में लगातार पता तलास शुरू किया। संदेही का पता आंध्रप्रदेश में मिलने पर एक टीम तैयार कर रवाना किया गया। लोकेशन के आधार पर उक्त टीम द्वारा दबिश देकर 28 सितंबर की रात्री 9 बजे बस्ती में कृष्णापुरम थाना आंध्रप्रदेश से नाबालिक बालिका को कोमलदास डहरे(18) के कब्जे से बरामद कर थाना लाया गया।

यह भी पढ़ें : एकता कपूर और डायना हेडेन को ममता का सुख देने वाली डॉ. नंदिता बोलीं- एआई से एडवांस हुई आईवीएफ टेक्नोलॉजी

महिला अधिकारी द्वारा बालिका से सूक्ष्मता से पुछताछ करने पर बालिका द्वारा बताई कि ग्राम जुनवानी जंगल के कोमल दास डहरे से मेरी जान पहचान थी। कभी कभार कोमल दास मुझे मिलने मेरे गांव आता था। गांव के बाहर खेत मे मुझे ले जाकर शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया।

18 सितंबर को रात्री में मिलने गांव आया और तुमसे शादी करूंगा अपने साथ ले गया। मजदूरों के बने झोपड़ी में पत्नी हो बोलकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी के विरूध्द धारा 366, 376(2)छ, भादवि 4, 6 पोस्को एक्ट जोड़ी गई। आरोपी कोमल दास के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय कबीरधाम मे न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

Story Loader