Building Construction Materials Rate: भवन निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से मकान की लागत बढ़ रही है। इसके कारण आम जनता परेशान हैं। भवन निर्माण की सामग्री ईंट, सीमेंट(Cement Price), रेत, गिट्टी, सरिया (Steel Price) के दाम बढ़ रहे हैं। इधर छत डालने के लिए लगने वाली बल्ली की लकड़ी के दाम बढ़ने के कारण भी भवन निर्माण की लागत बढ़ रही है। ठेकेदारों ने भी भवन निर्माण के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इससे मकान बनाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।