मारपीट करने से तुलसी चंद्रवंशी, रामचंद्र चंद्रवंशी को गंभीर चोट आने से घायल होने पर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307, 147, 148, 294, 323, 506(ठ) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पांडातराई प्रभारी जन्मेजय पाण्डेय ने बताया कि प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरापियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दिया गया है। प्रकरण अजमानतीय होने से न्यायालय कबीरधाम में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।