16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, खेत में नग्न पड़ी मिली थी लाश

CG News: युवती की बेरहमी से हत्या (CG Crime News) करने का मामला सामने आया था। जहां गांव से बाहर खपरी गांव जाने वाले नहर किनारे खेत में युवती का शव बरामद किया गया था। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता कि उसकी कितनी निर्ममता से हत्या (Murder of Girl in Chhattisgarh) गई होगी।

2 min read
Google source verification
.

file photo

छत्तीसगढ़(Chhattisgarh News) के कवर्धा (Kawardha News) जिले के पिपरिया थानाक्षेत्र के ग्राम इंदौरी में युवती की निर्मम हत्या (CG Crime News) के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। इस जघन्य हत्यकांड को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस केवल संदेहियों से पूछताछ ही कर रही है। जिसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे है। Kawardha Murder News

पहले तो गुमशुदगी के बाद समय रहते पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते आरोपी ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। शव मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस कुछ कह पाने की स्थिती में नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर पुलिस कर क्या रही है। युवती का शव सड़ने की स्थिती में आ गया था। जिसके चलते शव का पीएम जिला अस्पताल में नहीं हो सका। शव को पीएम के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया है। जिसका मंगलवार को पीएम किया गया। रायपुर से देर शाम युवती का शव इंदौरी पहुंचा। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिसका बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : निर्मम हत्या: हत्यारे ने युवती का एक हाथ उखाड़ा, खेत में नग्न पड़ी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

संदेहियों से पूछताछ
पुलिस से जुड़े सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस संदेहियों से गहन पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी के अलावा एक और आरोपी होने की जानकारी मिली है। जिनसे पुलिस सिलसिलेवार घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। आखिर क्या वजह थी, जिसके कारण आरोपी युवती को इतनी बेरहमी से मारा था। पुलिस अधिकारी मामले को लेकर बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर सकते हैं। पुलिस के ऊपर दबाव भी है। हत्या की जो वजह है, उसे छुपाकर पुलिस कोई मनगंढ़त कहानी भी बना सकती है। लोगों में तो श्रद्धा मर्डर कांड दिल्ली से भी मामले को जोड़कर देख रहे हैं।