31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: आज भी गरज-चमक के साथ गिरेंगे ओले, एक साथ 3 खतरनाक सिस्टम हुआ एक्टिव, जमकर होगी बारिश

CG Weather Forecast: बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों, गेहूं, चना, तुवर सहित अन्य फसलों को नुकसान का अनुमान है। (Rain Alert) वनांचल के ग्राम बिरूलडीह में ओलावृष्टि हुआ है। (Heavy rainfall) एक दिन पहले यानी रविवार रात्रि 7.30 बजे से 11 बजे तक रूक-रूककर बारिश हुई। (Heavy rain alert)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 19 Mar 2024, 3:05 PM IST

weather_forecast.jpg

cg weather Forecast: वहीं सोमवार को दोपहर तक बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम होते होत 6.32 बजे फिर से गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। (Heavy rainfall) वनांचल में तो शाम के बाद से मौसम फिर बिगड़ने लगा। (Heavy rain) नेऊर, कुशयारी, दमगढ़, बदना, महिडबरा, घोघरा, बाहपानी, अमानिया, आमाटोला में वनोपज चार और महुआ साथ ही आम की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है। (Rain Alert)

जिला मुख्यालय में अचानक बदले मौसम ने बिजली विभाग की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बिजली विभाग के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। (Heavy rain alert) कवर्धा जिला मुख्यालय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का गृह जिला है। (Natural disaster) वहां रविवार की देर शाम से बिजली ने सभी को रूलाया है।

यह भी पढ़ें: दोस्त-दोस्त ना रहा! चंद पैसों के लिए कर दी हत्या, पहले साथ में पी शराब फिर...मामले का ऐसा हुआ पर्दाफाश

तेज आंधी तूफान के चलते वनांचल और ग्रामीण अंचल के कई गांवों में रातभर बिजली बंद रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्राम तमरुवा, लघान, पंडरिया व बोड़ला क्षेत्र के भंडार, भोंदा, लालपुर के साथ वनांचल ज्यादातर गांव के ग्रामीण पूरी रात बिजली आने का इंतजार ही करते रहे, लेकिन रात से सुबह हो गई, न बिजली आई और सुधार के लिए कोई कर्मचारी। वहीं बीएसएनएल, जिओ का नेटवर्क भी बंद हो गया, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा।

रायपुर मौसम विभाग का कहना है कि एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है। इन्हीं कारणों की वजह से मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। मौसम में बदलाव के साथ ठंडी हवा चलने के कारण 4 डिग्री तक तापमान में भी गिरावट आ गई।


वोल्टेज कम की समस्या ऐसी रही कि एक जीरे बल्ब भी चिमनी की तरह टिमटिमा रहा था। जिला मुख्यालय में वोल्टेज ही समस्या हो सकती है, तो सुदूर वनांचल क्षेत्र का अंदाजा लगाइए। वहां क्या हाल होता होगा। इस समस्या को बिजली विभाग रातभर दूर नहीं कर सका है। जिसके चलते लोगों को रतजगा करना पड़ा है। वहीं कमोबेश स्थिति सोमवार को भी देखने को मिली। जहां शाम को मौसम बिगड़ते ही, बिजली का भी मौसम बिगड़ गया। गलियों में अंधेरा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें: धुआंधार बारिश से 9 लाख क्विंटल धान की हो रही बर्बादी, मौसम ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत... अब तक नहीं हुआ उठाव