30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Election Result 2023 : कवर्धा में भाजपा ने लहराई हरी झंडी.. भारी वोटों से जीते विजय शर्मा

Chhattisgarh Election Breaking News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जीत दर्ज कर की है। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने चंद वोटों से ही कांग्रेस को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि, कांग्रेस से उनके खिलाफ मोहम्मद अकबर चुनावी मैदान में है।

less than 1 minute read
Google source verification
kawardha_election_result.jpg

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Result : कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रत्याशी विजय शर्मा ने 39 हजार से अधिक बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की है। इसे लेकर पार्टी में जश्न का माहौल है। इधर कवर्धा में हर तरफ बीजेपी की गूंज है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election Result 2023 : जगदलपुर में भाजपा की जीत दर्ज, प्रचंड बहुमत से जीते किरण देव

इन सीटों म प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा

रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत ने 38 हजार से अधिक बहुमत दर्ज कर कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को जबरदस्त मात दी है। रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा को हराकर विधानसभा क्षेत्र में कमल फूल खिलाया है। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी रामसुंदर दास और जोरदार मात दी है। वहीं रायगढ़ से ओपी चौधरी प्रचंड बहुमत से जीते। लोरमी से अरुण साव 30 हजार से अधिक बहुमत दर्ज कर जीते। इधर भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह, कांकेर से आशाराम नेताम, नारायणपुर से केदार कश्यप, कोंडागांव से लता उसेंडी, पंडरिया से भावना बोहरा, राजिम से रोहित साहू, कुरुद से अजय चंद्राकर समेत कई प्रत्याशियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया है।


इतने सीटों में कांग्रेस की हार

Chhattisgarh Chunav Result 2023 : बता दें कि, अंबिकापुर से टी. एस सिंहदेव, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, बलौदाबाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, बिल्हा से सियाराम कौशिक, बेमेतरा से आशीष छाबड़ा, कुरुद से तरनी नीलम चंद्राकर समेत कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

Story Loader