
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक भाई ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर बहन का सुहाग उजाड़ दिया। दरअसल, बहन के भागकर शादी करने से नाराज भाई ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक चौहान है। जो कुण्डा थाना के दुल्लीपार का रहने वाला है।जो रिश्ते में आरोपी सोनपाल चौहान का जीजा लगता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने अपने जीजा पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या की वारदात को अंजाम देकर युवक मौके पर ही फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुआयना के लिए पहुंची थी। वहीं जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी सोनपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिस पर उसने अपना जुर्म कुबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया।
मृतक अशोक चौहान पेशे से मजदूर था। उसका आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलत दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। हालांकि जब गांव लौटे, तो दोनों के परिवार वालों का समझौता हो गया था। लेकिन आरोपी सोनपाल चौहान और अशोक दोनों कभी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। यही कारण है कि किसी भी बात पर दोनों का झगड़ा होता रहता था।
Updated on:
14 Feb 2020 02:16 pm
Published on:
14 Feb 2020 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
