4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Date 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर.. देश में कब मनाई जाएगी दिवाली, मिल गया उत्तर

Diwali date 2024: दिवाली की तारीख को लेकर लोग कंफ्यूज है। दरअसल इस बार दो दिन का संयोग बन रहा है जिसके चलते यह उलझन हो रही है। लेकिन अब इसका उत्तर मिल गया है..

2 min read
Google source verification
Diwali date 2024, Diwali 2024

Diwali 2024: देश में दीपावली का पर्व कब मनाया जाएगा। इसे लेकर लोग कंफ्यूज में हैं। दरअसल तिथियों की घट-बढ़ के कारण शुरू से दुविधा रही है कि इस बार दिवाली किस दिन मनाई जाएगी। इनमें कोई कह रहा है कि 31 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त है तो कोई 1 नवंबर की तारीख को बता रहे हैं। इस बीच पूरे देश में दिवाली कब मनाई जाएगी इसे लेकर जो सवाल उठ रहे उसका अब अंतिम उतर मिल गया है। ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने पत्रिका के सवालों का जवाब देते हुए दीपावली मनाने की तारीख बताई है।

Diwali date 2024: बताया ये शुभ मुहूर्त

Diwali Date 2024: कार्तिक कृष्ण अमावस्या के अवसर पर लक्ष्मी पूजन के लिए इस वर्ष कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि संवत 2081 के अनुसार अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3.12 बजे प्रारंभ हो रही है और 1 नवंबर को 5.14 बजे समाप्त होगी।

Diwali 2024: इस तारीख को होगी लक्ष्मी, धनतेरस की पूजा

उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन केवल 31 अक्टूबर को करना है क्योंकि इस दिन प्रदोष काल और स्थिर व्रष लग्न का संयोग है। उन्होंने बताया कि स्थिर लग्न में लक्ष्मी का पूजन करने से धन की स्थिरता बनी रहती है। इस वर्ष धनतेरस का पूजन 29 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें नए सामान लाने से धन में वृद्धि के संकेत प्राप्त होते हैं। 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी का व्रत रहेगा। 1 नवंबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा नहीं होगी। यह पूजा 2 नवंबर को होगी, जबकि भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि शास्त्रानुसार पूजा पाठ का पालन करें ताकि इस पवित्र अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें: दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

दो दिन अमावस्या का संयोग

कार्तिक कृष्ण अमावस्या शुक्रवार 1 नवंबर को भी पड़ रही है। परंतु प्रदोषकाल नहीं होने से महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त नहीं बन रहा है। परंतु दिवाली का उल्लास दो दिन तक मनाया जा सकता है। क्योंकि इस दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा नहीं होगी। यह पूजा उत्सव 2 नवंबर को कार्तिक शुक्ल द्वितीय शनिवार को पड़ रही है तथा भाईदूज 3 नवंबर रविवार को है।