रसूखदार लोग गर्मी से निजात पाने के लिए घर व दुकानों में एयर कंडीशनर लगवाए हैं, जो अवैध हैं। क्योंकि एसी लगवाने के लिए विद्युत वितरण कंपनी से अनुमति नहीं ली गई है। शहर में तीन हजार से ज्यादा एसी घर, दुकान और कार्यालयों में लगे हैं। अवैध तरीके से लगाए गए एसी के कारण शहर में विद्युत पर लोड बढ़ गया है। विद्युत विभाग के अनुसार 90 फीसदी एसी के कनेक्शन अवैध तरीके से लगाए हुए हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।