8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawardha News: शराबी शिक्षक की छुट्टी, 6 महीने तक काटी मौज, अब हुआ निलंबित

Chhattisgarh news: सहायक शिक्षक एलबी फत्ते सिंह धुर्वे 6 अक्टूबर 2023 से 4 अप्रैल 2024 तक अनुपस्थित रहते हुए 9 अप्रैल 2024 को मेडिकल अनफिट व फिट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Jul 2024, 8:18 AM IST

Chhattisgarh News

Chhattisgarh news: कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड बोड़ला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला महराजपुरडीह के सहायक शिक्षक एलबी फत्ते सिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

Chhattigarh News: 6 अक्टूबर 2023 से 4 अप्रैल 2024 तक रहे अनुपस्थित

Kawardha News: निलंबन की यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि सहायक शिक्षक एलबी फत्ते सिंह धुर्वे 6 अक्टूबर 2023 से 4 अप्रैल 2024 तक अनुपस्थित रहते हुए 9 अप्रैल 2024 को मेडिकल अनफिट व फिट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें: Bastar News: शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने आता था शिक्षक, शिक्षा अधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई, निलंबित

4 जुलाई 2024 से 10 जुलाई 2024 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। इसके बाद 11 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजकर 45 बजे मद्यपान की स्थिति में उपस्थित होने की सूचना प्राप्त हुई। सहायक शिक्षक फ त्ते सिंह धुर्वे का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। अत: छग सिविल सेवा नियम 1966 के भाग 4 के नियम 9 में प्रदत्त शक्ति को प्रयोग में लाते हुए सहायक शिक्षक एलबी फ त्ते सिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।