11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्टर प्लान 2031: स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ता कवर्धा

10 हजार से अधिक परिवार और करीब 55 हजार की आबादी वाला कवर्धा शहर अब बड़े शहरों की गितनी में शामिल है। यह तेजी से विकास करने वाला शहर बन चुका है। मुख्य रूप से शहरीकरण तेजी से हो रहा है। शहर का दायरा 3 से बढक़र 5 किलोमीटर का हो चुका है। शहर से लगे गांवों के क्षेत्रों में नई कॉलोनी तैयारी हो रही है।

2 min read
Google source verification
मास्टर प्लान 2031: स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ता कवर्धा

मास्टर प्लान 2031: स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ता कवर्धा

कवर्धा. कवर्धा शहर में परिवर्तन दिखाई देने लगा है। विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। आने वाले समय में इसका स्वरूप और बदल जाएगा। क्योंकि मास्टर प्लान २०२१ के आगे अब मास्टर प्लान २०३१ के आधार पर शहर को रूप जा रहा है। अनुमानित एक लाख की जनसंख्या के हिसाब से स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सुगम यातायात, चौड़ी सडक़ें, ट्रेनेज सिस्टम, शहर से बाहर बाजार, बायपास और अन्य तरह की सुविधाओं पर कार्य प्रस्तावित है जिसके अनुरूप ही कार्य किया जा रहा है।
शहर से जुड़ेंगे 8 किलोमीटर के दायरे में मौजूद 52 गांव
शहर की आबादी बढ़ती जा रही है। शहरीकरण के चलते कवर्धा नगर निगम घोषित होगा। आने वाले समय में जनसंख्या बढऩे के चलते आसपास के गांवों को शामिल किया जाएगा, जिससे की मास्टर प्लान २०३१ अनुरूप शहर का विकास किया जा सके। इसके लिए आसपास के ८ किलोमीटर के दायरे में मौजूद ५२ गांवों को शामिल किया जाएगा। इसमेंं प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत तालपुर, समनापुर, मजगांव, जोराताल, नेवारी, खुंटू, छिरहा, घोठिया, झलका, भागूटोला, जेवडऩकला और इनके आश्रित ग्राम शामिल होंगे। यह शहर की आबादी में शामिल होंगे, लेकिन दायरा बढ़ जाएगा जिससे कि शहरीकरण व विकास कार्य हो सकेंगे।

हाईटेक बस स्टैण्ड
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए ही मास्टर प्लान के अनुरूप १० करोड़ रुपए की लागत हाईटेक बस स्टैण्ड शहर से बाहर ग्राम घोठिया में निर्माण कराया गया। इससे शहर के भीतर मौजूद बस स्टैण्ड में भीड़ कम होगी। इसका उपयोग छोटी टैक्सी वाहनों के लिए किया जा सकेगा। नया बस स्टैण्ड तैयार है, इसके लिए केवल शहर में प्रवेश के लिए चौड़ी सकड़ की आवश्यकता है। ठाकुर देव चौक से घोठिया मार्ग के लिए १८ मीटर चौड़ी सडक़ प्रस्तावित है।
सडक़ों का चौड़ीकरण
मास्टर प्लान के अनुरूप शहर के २३ सडक़ों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। चूंकि आने वाले समय में शहर पर बढ़ती जनसंख्या के चलते यातायात का दबाव अधिक बढ़ेगा। इसलिए सकड़ों का चौड़ीकरण किया जाएगा। संकरे मार्ग की कम से कम ९ मीटर चौड़ी होगी। वहीं मुख्य मार्ग २४ मीटर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख चौक को और अधिक चौड़ा किया जाएगा, जिससे कि आवागमन बेहद सुगम हो सके।
एक और जल आवर्धन योजना
शहर के लिए सबसे बड़ी योजना जल आवर्धन विस्तारीकरण योजना है। चूंकि शहर की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में पानी भी अधिक चाहिए। इसलिए कवर्धा शहर के लिए एक और जल आवर्धन योजना तैयार किया गया। २६ करोड़ रुपए से अधिक लागत से यह योजना तैयार की गई है। इससे आने वाले समय में शहर की एक लाख की आबादी को पानी की पूर्ति की जा सकेगी। योजना के तहत सरोधा जलाशय के पास ही जल शुद्धिकरण संयंत्र तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कवर्धा शहर में चार ओव्हर हैड पानी टैंक तैयार किया गया है। कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डों में सप्लाई के लिए कुल 36.69 किमी लम्बाई की पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य किया जा रहा है। इस योजना से शहर की पूरी आबादी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।