
Weather Alert: मानूसनी वर्षा से किसानों के चेहरों में आई चमक, इधर मौसम विभाग ने फिर से जारी की चेतावनी
Monsoon rain In Chhattisgarh: कवर्धा . पिछले दस सालों में तीसरी बार मानसून देरी से छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इसके पहले 2018-19 में भी मानसून( Monsoon rain in cg) इसी तरह देरी से आया था। अगले 48 घंटे में मानसून राजधानी सहित अन्य स्थानों पर भी पहुंचने की संभावना है।
Monsoon rain In Chhattisgarh: रविवार को सुबह से झमाझम बारिश( CgG rain) का दौर चल रहा है। कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। रविवार को कवर्धा, पंडरिया, सहसपुर-लोहारा, बोड़ला सहित वनांचल के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो मानसून के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हैं, ऐसे में अगले 48 घंटों में कई स्थानों पर मानसून सक्रिय हो सकती है।
Monsoon rain In Chhattisgarh: अगले चार-पांच दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। कवर्धा में रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया। तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसे मानसून की दस्तक माना जा रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। हालांकि एकाएक मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य भी पर असर पड़ रहा है।
चार-पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Monsoon rain In Chhattisgarh: मौसम विभाग( IMD) की अगले चार-पांच दिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी और अतिभारी बारिश ( cg rain) हो सकती है। इस समय बंगाल की खाड़ी( Bay of bengal) में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही बड़ी मात्रा में नमी भी आ रही है। ऐसे में कई स्थानों पर अगले तीन-चार दिन रिमझिम से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम का एकदम गर्मी से ठंड में बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की बात कही गई है।
Monsoon rain In Chhattisgarh: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी। रविवार को इसकी एंट्री हुई। इस बार मानसून सप्ताहभर देरी से पहुंचा है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून( Monsoon rain) के आगमन की सामान्य तारीख 16 जून है, लेकिन इस बार 25 जून को पहुंचा।
Published on:
26 Jun 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
