6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन: दुनिया का सबसे खुशनसीब भाई, दोनों किडनी हो गई थी खराब, तब बहन ने एक किडनी देकर बचाई जान

Raksha Bandhan 2021: आनंद के दोनों किडनी खराब हो चुके थे। ऐसे में उन्हें एक किडनी की आवश्यकता थी जिससे उसे जिंदगी मिल सके। ऐसे में उसकी बहन ने बड़ी होने का फर्ज निभाया।

2 min read
Google source verification
रक्षाबंधन: दुनिया का सबसे खुशनसीब भाई, दोनों किडनी हो गई थी खराब, तब बहन ने एक किडनी देकर बचाई जान

रक्षाबंधन: दुनिया का सबसे खुशनसीब भाई, दोनों किडनी हो गई थी खराब, तब बहन ने एक किडनी देकर बचाई जान

कवर्धा. यूं तो हर बहन अपने भाई की कलाई पर उनकी लंबी उम्र और रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधती हैं लेकिन कहीं-कहीं यह अटूट रिश्ते समाज में मिसाल भी कायम करते हैं। हम बात कर रहे हैं बहन राजकुमारी ठाकुर की जिन्होंने अपने भाई को एक किडनी देकर उसे नई जिंदगी दी। आनंद के दोनों किडनी खराब हो चुके थे। ऐसे में उन्हें एक किडनी की आवश्यकता थी जिससे उसे जिंदगी मिल सके। ऐसे में उसकी बहन ने बड़ी होने का फर्ज निभाया। दो साल पहले हैदराबाद के निजी हॉस्पिटल में किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। वहां पर भी राजकुमारी ने अपनी भाई को राखी बांधी थी। वर्तमान में अब दोनों भाई-बहन की एक-एक किडनी के सहारे स्वस्थ्य हैं और खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहें हैं।

Read More: नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवानों के हाथों में राखी बांधकर महिलाओं ने किया लंबी आयु की कामना, देखिए तस्वीरें ....

भाई के लिए कर दिया किडनी दान
कवर्धा के निषाद मोहल्ला वार्ड 15 की रहने वाली राजकुमारी ठाकुर जो बस स्टैंड में ठेले पर भुट्टा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। जबकि आनंद सिंह ढ़ाबा चलाते हैं। राजकुमारी ठाकुर अपने इकलौते भाई आनंद सिंह को रक्षाबंधन के अवसर पर दुनिया का सबसे बड़ा उपहार देकर मिसाल बन गई है। अपने भाई की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान कर दिया।

बहन राजकुमारी ठाकुर कहती हंै कि वे अपने भाई की जिंदगी बचाने सब कुछ न्यौछावर कर सकती हैं। वहीं किडनी लेने वाला भाई आनंद सिंह की आज भी अपनी बड़ी बहन की बात करते हुए आंखों में आंसू आ जाता है। वह खुद को दुनिया के सबसे खुशनसीब भाई मानता है जिसे राजकुमारी जैसे बड़ी बहन मिला जो अपनी जिंदगी दांव लगाकर उसे नई जिंदगी दी। इससे बड़ा उपहार दुनिया में कुछ नहीं हो सकता।

बहन ने मिसाल कायम की
भाई बहन के इस अनूठे प्रेम की कवर्धा में खूब चर्चा है और राजकुमारी ठाकुर की अपने भाई के लिए दिए योगदान को लोग मिसाल मान रहे हैं। क्योंकि आज के युग में लोग रिश्ते को ही ठुकरा रहे हैं ऐसे में एक बहन ने अपने भाई की जान बचाने के लिए इतना बड़ा दान किया वह सच में मिसाल ही है।