6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे सरकारी शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, संघ ने कहा नियम विरूद्ध काम करवा रहे अधिकारी

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी करते हुए अचानक एक सरकारी शिक्षक की मौत से हड़कंप मच गया है।

2 min read
Google source verification
होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे सरकारी शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, संघ ने कहा नियम विरूद्ध ड्यूटी करवा रहे अधिकारी

होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी कर रहे सरकारी शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, संघ ने कहा नियम विरूद्ध ड्यूटी करवा रहे अधिकारी

कवर्धा. कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में ड्यूटी करते हुए अचानक एक सरकारी शिक्षक की मौत से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मौत हृदय गति थमने से हुई। शिक्षक के आकस्मिक मौत के बाद शिक्षक संघ ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए के मुआवजा राशि की मांग की जा रही। घटना मंगलवार की है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघनपुरी में पदस्थ शिक्षक एलबी शेरू खान की ड्यूटी होम आइसोलेशन कॉल सेंटर में लगाई गई थी।

मुआवजे की मांग की
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शेरू खान सेंटर से नीचे आया। जैसे ही सीढिय़ों से नीचे उतरा वह गिर पड़ा। मौजूद अन्य लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौजूद लोगों ने बताया शेरू खान की मौत संभवत: हृदय गति रुकने से हुई है। शिक्षक की मौत पर शिक्षक संघ द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है। जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों को कोरोना वॉरियर का दर्जा नहीं दिया गया है।

कार्रवाई होनी चाहिए जिम्मेदार अधिकारी पर
संघ ने कहा कि शासन के आदेशानुसार शिक्षकों को कोरोना डयूटी से मुक्त रखना है। फि र भी कॉल सेंटर व विभिन्न कोरोना सम्बन्धी कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना गैर जिम्मेदाराना है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं शासन शिक्षक के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए मुआवजा राशि प्रदान करें।

शिक्षकों की ड्यूटी
कवर्धा जिला मुख्यालय के जिला गं्रथालय में होम आइसोलेशन कॉल सेंटर बनाया गया है। यहां से ही जिलेभर में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जो होम आइसोलेशन में है उन्हें कॉल कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व डॉक्टर से सलाह दिया जाता है। इसके चलते ही कॉल सेंटर में डॉक्टर, नर्स के अलावा 28 शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 14-14 शिक्षक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी देते हैं।