5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैबिनेट मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड, भगदड़ मचने तीन बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की चुनावी सभा में सांड घुस गया। इस दौरान सभा में भगदड़ मच गई। जिसमें 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। (Kawardha News)

less than 1 minute read
Google source verification
कैबिनेट मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड, भगदड़ मचने तीन बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल

कैबिनेट मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड, भगदड़ मचने तीन बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल

कवर्धा. कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की चुनावी सभा में सांड घुस गया। इस दौरान सभा में भगदड़ मच गई। जिसमें 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायलों का त्वरित उपचार किया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को भर्ती किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Read more: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, कवर्धा से रायपुर जा रहे थे BJP एमपी .....

कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे थे मंत्री
कवर्धा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के प्रचार के लिए शनिवार को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम पंचायत छांटा पहुंचे थे। चुनावी सभा के दौरान ही शाम करीब 5 बजे एक सांड पंडाल में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई, जिससे तीन बच्चों सहित 13 महिलाएं घायल हो गई। घायलों में मुख्य रूप बुजुर्ग महिलाएं शामिल है।

्एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
भगदड़ के बाद घायलों को तुरंत ही वहां मौजद एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें मानसी(4), महेन्द्र(8), चंद्रभान(13), मोहतरीनबाई (60),देवकुमारी(25),कैना बाई(45), जगबाई(60), अमरीका बाई(40) उषा बाई (40), स्वाति बाई (60), शिवानी, अदशिया बाई(60) घायल हुए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और कवर्धा एसडीएम विपुल गुप्ता घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत की।