
Kawardha Crime News: सहसपुर लोहारा के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत एक ही रात में दो घरों के ताले टूटे। इससे जेवरात सहित नगद राशि तीन लाख 49 हजार रुपए की चोरी हुई। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है और चोर को जल्द पकड़ने का दम भर रही है।
ग्राम बनिया धनराज सिंह ने चौकी रणवीरपुर में रिपेार्ट दर्ज कराया कि 26 अप्रैल को सुबह करीबन 11 बजे परिवार के साथ अपने घर पर ताला लगाकर शादी में ग्राम बैसबोड गए थे। 28 अप्रैल की सुबह 8 बजे के आसपास गांव के द्वारिका सिंह ने फोन कर बताया कि तुहारे घर का ताला टूटा हुआ है। तब परिवार के साथ अपने ग्राम बनिया पहुंचे। घर का गेट खुला था। घर अंदर जाकर देखे तो कमरा में आलमारी का लॉकर टूटा व खुला हुआ था। लॉकर में रखे दो सोने का हार 33 ग्राम, एक सोने का झुमका 24 ग्राम, दो सोने का चैन 20 ग्राम, तीन सोने की अंगुठी 9 ग्राम, तीन चांदी का करधन 1 किलो, चार चांदी का पायल 1 किलो, एक जोड़ा सोने का टांपस 3 ग्राम, दो जोड़ी पायल 26 तोला, नगदी 65 रुपए कुल 3 लाख रुपए के जेवरात व नगदी राशि की चोरी हुई है। रिपेार्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
वहीं दूसरीओर ग्राम रणवीरपुर निवासी अमीत कुमार साहू रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अप्रैल को अपने घर से शादी कार्यक्रम में ग्राम जेवरा नवागांव गया था। उसी रात करीब 8 बजे पड़ोसी देवराज सिंह ने फ ोन कर बताया कि घर मे पीछे का ताला टूटा है। घर पहुंचकर देखा कि मकान के पीछे का दरवाजा के कुंडी को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी के लॉकर को तोड़ा गया। चार जोड़ी सोने का कान की बाली, तीन जोड़ी कान की टांपस, एक अंगुठी, छ नाक की फुल्ली, 10 पत्ती वाला गला का लॉकेट और चांदी का एक जोड़ी हाथ का ऐठी, एक चाबी का गुच्छा, चार जोड़ी पायल सभी कीमती लभगग 49 रुपए के जेवरात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया।
Updated on:
30 Apr 2024, 5:18 PM IST
Published on:
30 Apr 2024, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.