1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों का आतंक! सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी लेकर हुए फरार, दहशत

Kawardha News: शहरी क्षेत्रों के अलावा गांवों के सूने मकान को भी चोर निशाना बना रहे हैं। शादी सीजन में जैसे ही लोगों के घर ताला लटका मिला चोर हाथ साफ कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 May 2024, 2:47 PM IST

Janjgir Champa News

Chhattisgarh News: शहरी क्षेत्रों के अलावा गांवों के सूने मकान को भी चोर निशाना बना रहे हैं। शादी सीजन में जैसे ही लोगों के घर ताला लटका मिला चोर हाथ साफ कर रहे हैं। नगदी राशि के साथ मोबाइल, टीवी को नहीं छोड़ रहे। कवर्धा के ग्राम अमलडीहा निवासी संतराम साहू ने पंडरिया थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 मई की सुबह करीबन 10 बजे घर में ताला लगाकर पूरे परिवार सहित अपने ससूराल ग्राम दाउकापा जिला मुंगेली गया था। 10 मई को अपरान्ह 12 बजे परिवार सहित अपने घर अमलडीहा वापस आया तो देखा कि सामने वाले दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।

जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था और समान बिखरा पड़ा था। आलमारी को चेक किया तो उसमें रखा सोना का लॉकेट, दो नग चांदी का रींग, दो जोड़ी बिछिया, एक मोबाईल, नगदी रकम 30 हजार रुपए और सामने के हल में रखे पुराना 32 इंच का टीवी कुल कीमत 46 रुपए की चोरी हुई।

दूसरी घटना

वहीं एक अन्य प्रकरण में पंडरिया थाना अंतर्गत ही ग्राम करपीकला निवासी प्रकाश काठले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 मई को घर में बड़े पापा के लड़का का शादी हो रहा था। जीजा का मोबाईल घर के कमरा अंदर रखा था। रात्रि करीबन 10.30 बजे के आसपास भाई का टिकावन कार्यक्रम चल रहा था जहां घर के सभी लोग टिकावन कार्यक्रम में चले गए। टिकावन के बाद वापस घर अंदर आये तो मोबाईल नहीं था। पेटी को खोलकर देखे तो उसमे रखे नगदी रकम 23 हजार रुपए भी नहीं था। घर के सदस्यों से मोबाईल व पैसा के बारे में पुछे पता नहीं चला। अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल व नगदी राशि की चोरी की गई।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, अब तक इतने लोगों की हुई मौत…Alert जारी