
महिलाओं के लिए बनाया गया दो पिंक मतदान केंद्र
कवर्धा . कवर्धा में निर्वाचन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दोनों विधानसभा में पिंक, मॉडल और आदर्श मतदान केंद्र का भी निर्माण किया गया है।
महिला कर्मचारियों के विशेष रूप से जिले के दोनों विधानसभा में दो पिंक मतदान केंद्र बनाया गया। पंडरिया विधानसभा के लिए पंडरिया नगर और कवर्धा विधानसभा में कवर्धा शहर में पिंक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। इस मतदान केंद्र में केवल महिला कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगी। ऐसा नहीं है कि इसमें केवल महिलाएं ही मतदान करें। महिला पुरूष मतदाता दोनों ही मतदान कर सकते हैं। इस मतदान केंद्र को पिंक मतलब गुलाबी रंग का रूप दिया जाएगा। इसी तरह जिले के दोनों विधानसभा में 5-5 आदर्श मतदान केंद्र का निर्माण गया है।
76 शहरी मतदान केंद्र
जिले में कुल 799 मतदान केंद्र हैं। पंडरिया विधानसभा में कुल 392 मतदान केंद्र हैं जिसमें 17 शहरी और 375 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। वहीं कवर्धा विधानसभा अंतर्गत 407 केंद्र हैं। इसमें 59 शहरी और 348 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।
5 मॉडल मतदान केंद्र
वहीं जिले में पांच मॉडल मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। एक मॉडल मतदान केंद्र जिला मुख्यालय और चार मॉडल मतदान केंद्र सभी ब्लॉक मुख्यालय बनाया गया। यहां पर आम जनता मतलब मतदाता मतदान की प्रक्रियाओं व ईवीएम और वीवी पैट का अवलोकन कराया जा रहा है। इसमें कुशल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कबीरधाम के जिला उपनिर्वाचन अधिकारी, जेके धु्रव ने बताया कवर्धा और पंडरिया विधानसभा के लिए दो पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें महिला-पुरुष मतदाता मतदान कर सकेंगे।
Published on:
24 Oct 2018 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
