
ग्रामीणों में आक्रोश (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Kawardha Road Accident: कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के पंडरिया-मुंगेली मुख्य मार्ग में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृत एक महिला गर्भवती थी। पंडरिया पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना पंडरिया थानाक्षेत्र के ग्राम रेहूंटा में मुंगेली जाने वाले मुख्य मार्ग में हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 70 बीएफ 5547 ने रास्ते में साइकिल में चल रहे चल रहे पति-पत्नी धानबाई साहू(21) पति दुजराम साहू निवासी ग्राम सूरजपुरा कला को अपनी चपेट में लिया। साथ तालाब जा रही एक अन्य महिला कविता पति रामेश्वर हिरवानी(20) 35द्मद्ग रेहुंटा को भी इसकी चपेट में आई।
गंभीर चोट लगने से साइकिल सवार गर्भवती महिला व तालाब जा रही दूसरी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि यूपी पासिंग कार ने तीन ग्रामीणों को एक्सिडेंट कर दिया। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हुई है। इस भयावह दुर्घटना के आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला की शव रास्ते पर ही रखकर जमकर हंगामा किया। काफी समय तक रास्ता जाम कर दिया था। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कई दर्जन वाहनों की कतार लग गई। इसके कारण पुलिस को अतिरिक्त बल की जरुरत पड़ी। पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी देर समझाया। काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों ने रास्ता छोड़ा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई। फिलहाल पंडरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पंडरिया-बिलासपुर मार्ग को जाम कर दिया गया था। घंटों हंगामा किया गया। शव रास्ते से उठाने ही नहीं दिया गया। शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। साथ ही कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई है। कार की कांच में पुलिस लिखा है और उत्तर प्रदेश पासिंग की कार है। कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
Updated on:
28 Jun 2025 10:35 am
Published on:
28 Jun 2025 10:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
