28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताहभर से अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर बिपतरा के ग्रामीण

ग्राम बिपतरा के ग्रामीण अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में सप्ताहभर से अंधेरा छाया हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी विभाग के कर्मचारी खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। २० से २५ परिवार विभाग अधिकारियों के हठधर्मिता से परेशान हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Panch Ram Chandravanshi

•

Updated: 5 Apr 2022, 4:28 PM IST

सप्ताहभर से अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर बिपतरा के ग्रामीण

सप्ताहभर से अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर बिपतरा के ग्रामीण

इंदौरी. इन दिनों ग्राम बिपतरा के ग्रामीण अंधेरे में गुजर बसर करने मजबूर है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में सप्ताहभर से अंधेरा छाया हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी विभाग के कर्मचारी खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। २० से २५ परिवार विभाग अधिकारियों के हठधर्मिता से परेशान हो चुके हैं।
कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिपतरा के ग्रामीण सप्ताहभर से अंधेरे में जीवन गुजार रहे हैं। गांव के २० से २५ परिवार ब्लेकआऊट की स्थिति से गुजर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण गांव में स्थित ट्रांसफार्मर का खराब होना है। इसे सुधाने जाने की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके चलते २० परिवार अंधेरे में हैं। बिजली सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशानी हो चुके हैं। इधर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एसी रुम में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। उन्हे ग्रामीणों के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। तभी तो शिकायत के बाद भी सुधर के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा समस्या पानी के लिए हो रहा है। बिजली गुल से बुंद बुंद पानी के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है। हैंडपम्प काम कर रहा है न ही नलजल योजना।
ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश
बिजली समस्या को लेकर बार बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के कर्मचारी केवल आश्वासन देकर औपचारिकता निभा रहे हैं। सुधार की आस में सप्ताह बित गए, लेकिन खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए एक भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचे। गर्मी तेज होते ही ग्रामीणों की मुश्किले अब बढऩे लगी है। ऐसे में विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश पनपने लगा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने की मांग की है। ताकि गांव में बिना रुकावट के बिजली आपूर्ति हो सके। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने की मांग
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लो-वोल्टेज के साथ बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो जाता है, लेकिन सप्ताहभर बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को सुधार न पाना विभाग की लापरवाही को इंगित कर रहा है। ग्राम बिपतरा में बिजली समस्या आज की नहीं है। ट्रांसफार्मर खराब होने से पहले भी ग्रामीण लो-वोल्टेज व कटौती की समस्या झेल रहे थे, लेकिन अब तो गांव में ब्लेक आऊट की स्थिति निर्मित हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।