31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन उप्र का रहा दबदबा

पहले दिन खेले गए २५ से अधिक बॉलीवॉल के मैच, २९ प्रदेशों के पहुंचे महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल ८०० से अधिक खिलाड़ी व स्टाफ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Pushpendra Sahu

•

Updated: 3 Jan 2018, 12:59 PM IST

20th National Volleyball Championship start in Khandwa

20th National Volleyball Championship start in Khandwa

खंडवा. २०वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन के लीग मैच में उत्तर प्रदेश की महिला-पुरुष टीमों का दबदबा रहा। उप्र और जम्मू कश्मीर की पुरुष टीम में सबसे रोचक मुकाबला रहा। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने शानदार शॉट लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
मंगलवार को शुभारंभ अवसर पर चार लीग मैच खेले गए, जिसमें उत्तरप्रदेश की महिला टीम ने झारखंड को 3-0 से हराकर बाजी मार ली। वहीं पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने उत्तराखंड को 3-० से पराजित किया। कोर्ट नंबर 1 पर चल रही पुरुष वर्ग की टीम जम्मू कश्मीर और उत्तरप्रदेश के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने जमकर शॉट लगाए। इस कड़े मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 3-० से पराजित किया। वहीं चौथा मैच महिला वर्ग में आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्रप्रदेश ने 3.2 से छत्तीसगढ़ को पराजित किया। बुधवार से प्रात: 8 बजे से मैच प्रारंभ होंगे और देर रात तक चलेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज के बच्चे मैदानों में खेल की बजाय कम्प्यूटर और मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेल रहे हैं, जो बच्चों के लिए मौत का कारण बन रहा है। इसलिए इस पर विचार की जरूरत है। उन्होंने पर्यटन विभाग अध्यक्ष तपन भौमिक से नागचून तालाब में बोट चलवाने के लिए कहा। इस पर अध्यक्ष भौमिक ने २६ जनवरी से चार बोटें चलाने और बोट क्लब खोलने का आश्वासन दिया।
पैदल स्टेडियम पहुंचे राष्ट्रीय कोच
वॉलीबॉल के राष्ट्रीय कोच श्रीधरन को सिविल लाइन स्थित एक होटल में रूकने की व्यवस्था की गर्ई है। लेकिन उनको लेने के लिए कोई वाहन नहीं पहुंचा। उन्होंने कई बार फोन लगाया, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो वे पैदल ही स्टेडियम पहुंच गए। लोगों ने लेट होने की बात पूछी तो उन्होंने कहा पैदल आ रहा हूं। कोई लेने आया ही नहीं, इसलिए लेट हो गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन, विधायक देवेन्द्र वर्मा, योगिता बोरकर, महापौर सुभाष कोठारी, विशाल राजोरिया, रुद्रप्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोच श्रीधरन, अधिकारी सहित उपिस्थत रहे।
चंडीगढ़ की एक खिलाड़ी घायल
नगर निगम स्टेडियम पर चल रही यूथ नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की एक खिलाड़ी घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बता दें कि मैच के दौरान शॉट मारने में पैर स्लिप हुआ और खिलाड़ी गिर गई, एेसे में उसके पैरों में चोटें आ गईं।
महापौर जी खिलाडि़यों को खाना अच्छा खिलाना: मंत्री जैन
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने कहा यह खुशी की बात है कि राष्ट्रीय स्तर की वॉलीवॉल प्रतियोगिता कुश्ती के खिलाडिय़ों के नगर में आयोजित हो रही है। यहां से कई कुश्ती खिलाडिय़ों ने खंडवा के साथ देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मैं महापौर सुभाष कोठारी से अनुरोध करता हूं कि देशभर से आए खिलाडिय़ों को खाना अच्छा खिलाना। क्योंकि खिलाड़ी अच्छा खाना नहीं खाएंगे तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। भोजन और सत्कार अच्छा होना चाहिए।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दिखी कश्मीर से कन्याकुमारी की संस्कृति
पुष्पवर्षा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच २०वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हो गया। दोपहर १२ बजे उत्कृष्ट विद्यालय से निकले फ्लैग मार्च में देशभर से पहुंचे खिलाड़ी सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्ग बॉम्बे बाजार सहित अन्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा, जहां से बसों से खिलाड़ी नगर निगम स्टेडियम पहुंचे। वहीं रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। स्टेडियम में भी सभी प्रदेश के खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी। कार्यक्रम में खरगोन जिले के सेंट जोंस स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की विभिन्न संस्कृति की झलक पेश की। प्रस्तुति में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की संस्कृति देखने को मिले। यह देख पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। वहीं सागर की टीम ने बधाई और उज्जैन की टीम ने मटकी नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इसके बाद हुए मैच में पहले दिन महिला-पुरुष दोनों में उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा।

एक नजर
२९ प्रदेशों के पहुंचे महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल
८०० से अधिक खिलाड़ी व स्टाफ
०२ किमी निकला फ्लैग मार्च
२२ प्रदेशों ने लिया मार्च पास्ट में हिस्सा
२९ मैच खेले गए पहले दिन
०४ कोर्ट पर हो रही है प्रतियोगिता
०२ कोर्ट पर खिलाड़ी कर रहे प्रैक्टिस