
Marriage Hall: A three-story commercial marriage garden has been built on a 30-by-50 plot in the city, raising questions about security
शहर में नियमों की अनदेखी कर मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। यही नहीं कइयों तो बगैर अनुमति अवैध मैरिज गार्डन बना लिया है। रिहायशी कॉलोनी में 30 बाय 50 के प्लाट में तीन मंजिला मैरिज गार्डन तान दिया है। जिसमें न तो पार्किंग और न ही गार्डन है। इसका खुलासा आला अफसरों के पास पहुंची शिकायत में हुआ है।
नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय में पहुंची शिकायत के अनुसार खानशाहवली दरगाह के सामने 30 बाय 50 के प्लाट पर तीन मंजिला मैरिज हाल का निर्माण कर लिया है। कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। साथ में फोटो ग्राफ भी अधिकारियों के पास भेजी है। कॉलोनी वासियों ने आवेदन में कहा है कि दरगाह के सामने मन्नत हाल के नाम पर व्यवसायिक मैरिज हाल चलाया जा रहा है। इससे रिहायशी एरिया में गंदगी के साथ ही ध्वनित प्रदूषण रहवासी परेशान है।
शहरी क्षेत्र में 45 से अधिक गार्डन हैं। कई गार्डन मापदंड तक पूरा नहीं कर रहे हैं। निगम ने पिछले दिनों नोटिस दिया था। पंजीयन के नवीनीकरण के साथ कई अन्य मापदंड पूरा नहीं कर रहे हैं। मानक के अनुरूप सुरक्षा तक नहीं है। कलेक्टर और निगम कार्यालय में आवेदन पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम में पंजीकरण ।
अस्पताल, स्कूल से 100 मीटर दूर ।
मैरिज गार्डन में अग्निशमन यंत्र
-पार्किंग स्थल ( क्षेत्रफल का 25 % से 40 % एरिया )
मैरिज गार्डन तक 12 फीट चौड़ा मार्ग
सीसीटीवी कैमरे ।
10 बजे रात के बाद साउंड पर प्रतिबंध ।
सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कचरा बाहर नहीं फेंकना )
खानशाहवली क्षेत्र में सूचना मिली है जांच कराने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। इसके अलावा रेगुलर संचालित मैरिज गार्डन के कुछ संचालकों को पंजीयन नवीनीकरण के लिए सूचना जारी की गई है।
Published on:
09 Mar 2026 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
