
सावन मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा ओंकारेश्वर के अलग - अलग रूप में शृंगार किया गया।
ओंकारेश्वर. इस वर्ष श्रावण महीना और अधिकमास के शुभ संयोग के कारण श्रावण महीना दो माह का रहा। इन दो महीने में ज्योतिर्लिंग दर्शन पहुंचने वालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि रही। पहली बार सोमवार पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही किंतु शनिवार रविवार और अवकाश के दिनों मे रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए तमाम इंतजाम किए गए थे किंतु अनुमान से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के के चलते व्यवस्थाएं बौनी साबित हुई। इन दो महीना में प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे तो वही सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धाल पहुंचे। औसत रूप से प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु ने दर्शन किए तो दो महीना में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख के लगभग हो जाता है। ट्रस्ट मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुधार श्रीजी मंदिर ट्रस्ट को दर्शन व्यवस्था में सुधार करना चाहिए जिससे श्रद्धालु ओमकार ज्योतिर्लिंग के दर्शन आराम से कर सकें। वर्तमान व्यवस्था में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया जाता है । दर्शन की व्यवस्था दो-तीन फीट दूर से करना चाहिए जिससे कि श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकें। व्यवस्था में सुधार की मांग आयोजित बैठको में की जा चुकी है किंतु प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
दरियानाथ महादेव का रौद्र रूप में विशेष शृंगार
सिहाड़ा. नगर में सावन मास के अंतिम सोमवार को प्राचीन दरियानाथ महादेव का मंदिर समिति के सदस्यों ने रौद्र रूप में शृंंगार किया। शाम को महा आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।मंदिर समिति के बंटी साहू ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी सावन मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा के अलग - अलग रूप में शृंगार किया गया।
Published on:
30 Aug 2023, 5:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.