3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

300वीं जयंती महोत्सव : देवी अहिल्या स्वरूप में सजी बालिकाएं, दी गायन, वादन की प्रस्तुति

-राष्ट्र सेविका समिति ने किया त्रिशताब्दी महोत्सव पर आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 01, 2025

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर कल्यानगंज पर पुण्यश्लोक अहिल्यामाता की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें गायन, वादन, चित्रकला व अहिल्यामाता आधारित वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिकाओं ने अहिल्या माता स्वरूप में अपनी प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गरिमा अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका चारु मंगल यादव एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाहिका भावना भावेश बिल्लौरे ने उद्बोधन दिया। विभिन्न प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक शीतलसिंह राठौर, प्रतिमा अरोरा, आशा सेंगर, अनुराधा गौड, दीपमाला पांडे रहीं। गायन मे प्रथम जयश्री तिवारी एवं द्वितीय जिया शुक्ला, चित्रकला प्रतियोगिता में वर्ग1 में प्रथम अनुष्का सोनी एवं द्वितीय अनुष्का कपूर, वर्ग 2 में प्रथम प्रियांशी शर्मा, द्वितीय कृष्णा भमोर रही। वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम शानवी उपाध्याय द्वितीय नीलीषा केसनिया को प्रदान किया गया। साथ ही अहिल्यामाता पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। संचालन रंजना शर्मा द्वारा एवं आभार सरिता महोदय ने माना।