
खंडवा. खंडवा के ओंकारेश्वर में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पिता ने अपनी ही 16 साल की सगी बेटी को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपी पिता बेटी को दोबारा हवस का शिकार बनाना चाहता था लेकिन बेटी ने विरोध किया और पिता की काली करतूत के बारे में अपनी नानी व मामा को बता दिया। जिसके बाद पीड़िता को लेकर मामा-नानी थाने पहुंचे और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
वो पापा नहीं पापी है...
बेटी के साथ पिता के द्वारा हैवानियत किए जाने का हैरान कर देने वाला ये मामला ओंकारेश्वर का है जहां 37 साल के पिता ने अपनी 16 साल बेटी को हवस का शिकार बनाया। घटना 30 जनवरी की है जब 16 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। पिता वहां पहुंचा और कहा कि घर पर मेहमान आए हैं और बेटी को घर ले आया। शराब के नशे में धुत पिता ने घर आते ही बेटी के साथ हैवानियत की बेटी ने विरोध किया तो उसे पीटा और अपनी हवस का शिकार बनाया।
दोबारा की रेप की कोशिश
पीड़िता ने बताया कि 30 जनवरी को हवस का शिकार बनाने के बाद पिता उस पर नजरें रखने लगे कि कहीं वो किसी को बता न दें। वो बुरी तरह डर चुकी थी इसलिए खामोश रही लेकिन 7 फरवरी को एक बार फिर से पिता ने उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए घर से भागकर नानी के घर पहुंची और नानी व मामा को पिता की काली करतूत बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता उसके साथ बीते दो साल से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- मंत्री जी को किसी ने लगा दी किवांच, खुजा-खुजा कर हुए परेशान
Published on:
09 Feb 2023 10:18 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
