नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल खुले पंद्रह दिन बीतने को हैं। इसके बावजूद अभी तक ड्रेस का वितरण नहीं किया गया।
खंडवा. शहरी क्षेत्र में शासकीय तीस से अधिक स्कूलों में गणवेश वितरण किया जाना है। अभी तक करीब बीस स्कूलों में बच्चों को ड्रेस का इंतजार है। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल खुले पंद्रह दिन बीतने को हैं। इसके बावजूद अभी तक ड्रेस का वितरण नहीं किया गया। ये सभी ड्रेस पिछले शैक्षणिक सत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी अभी तक अधिकतर स्कूलों में बच्चे ड्रेस आने का इंतजार कर रहे हैं। पांचवीं और आठवीं के बच्चों के खाते में ड्रेस की राशि भेजी गई है। गणवेश का वितरण पहली से चौथी और छठी से सातवीं तक कक्षा के बच्चों होनी है।
शहर में जिला अस्पताल के सामने शासकीय कमला नेहरू स्कूल में पिछले शैक्षणिक सत्र के 77 बच्चों को ड्रेस वितरण किया जाना है। वर्तमान समय में 70 बच्चे अध्ययनरत हैं। नवीन प्रवेशित और पुराने बच्चे बगैर ड्रेस स्कूल आ रहे हैं। पांचवीं के 19 बच्चे पासआउट हो गए। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि पांचवीं के बच्चों के खाते के राशि जारी की जा चुकी है।
कमला नेहरू स्कूल में 77 बच्चे बिना गणवेश
माध्यमिक शाला गांधी भवन में पहली से पांचवीं तक 105 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। दो दिन से 55 बच्चे स्कूल आ रहे हैं। पचास फीसदी बच्चे बगैर ड्रेस के स्कूल आ रहे हैं। पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि आजीविका मिशन के समूह ड्रेस की सिलाई कर रहे हैं। ड्रेस मिलने के बाद वितरण कर दिया जाएगा। स्कूल में अभिभावकों ने ड्रेस वितरण किए जाने की मांग की है।