1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार को 10 फीट घसीटते ले गया ट्रक, चार युवक घायल

इंदौर से बड़वाह आ रहे थे कार सवार, बड़वाह से पांच किमी दूर चोर बावड़ी के पास हुई दुर्घटना, राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Sanjay Kumar Dubey

•

Updated: 1 Nov 2017, 12:45 PM IST

Collision in car and truck in khargone

Collision in car and truck in khargone

बड़वाह (खरगोन.) इंदौर-ईच्छापुर हाई-वे पर पांच किमी दूर स्थित चोर बावड़ी के सामने कार व ट्रक की भिड़ंत में कार सवार चार युवक गंभीर घायल हो गए, वहीं एक गाय के ट्रक में फंसने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3 बजे एक कार इंदौर से बड़वाह आ रही थी। इसमें इंदौर निवासी चार युवक सवार थे। चोर बावड़ी के सामने कार को ट्रक क्र. एचआर ४३३८ के चालक ने तेजगति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस भिडंत की चपेट में एक गाय भी आ गई व ट्रक के पिछले टायर में फंसने से इसकी मौत हो गई। टक्कर लगते ही ट्रक कार को सड़क से नीचे लगभग १० फीट घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व परिचालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। राहगीरों की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल लाया गया। घायल प्रतीक ने बताया कि ओंकारेश्वर दर्शन करने गए थे व वापस लौटते समय बड़वाह में कार खराब हो गई थी।

दुर्घटना में गंभीर घायल प्रतीक सीताराम(३६) दीनदयाल अशोक(२८) दोनों निवासी मांगल्या व मनीष विजय(३३) निवासी तलावली चांदा इंदौर व संदीप लक्ष्मीनारायण निवासी इंदौर का डॉ. अरुण दोहरे ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया। दुर्घटना में घायल युवकों को इंदौर रैफर कर दिया गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं थी। इधर पुलिस ने मौके से ट्रक जप्त किया है। दुर्घटना में घायल युवकों को इंदौर रैफर कर दिया गया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं थी। यह अन्य मरीज को लेकर इंदौर गई हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही उमरिया निवासी रवि शुक्ला ने अपने वाहन से इंदौर पहुंचाया। घायल प्रतीक ने बताया कि ओंकारेश्वर दर्शन दर्शन करने गए थे व वापस लौटते समय बड़वाह में कार खराब हो गई थी। इसके पाट्र्स लेने के लिए दूसरी कार से इंदौर गए थे व वापसी में यह दुर्घटना हो गई।