
dadaji darbar
खंडवा. अवधूत संत धूनीवाले दादाजी के दरबार में इस बार गुरुपूर्णिमा महोत्सव चार दिन का होगा। मंदिर विस्तारीकरण के मद्देनजर यहां निर्माण कार्य जारी है, इसलिए इसे देखते हुए लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी।
14, 15, 16 और 17 जुलाई तक दादाजी धाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनेगा। 16 जुलाई को पर्व का मुख्य दिवस होगा, इसलिए हमेशा की तरह यहां 15 जुलाई की रात तक ही सीधे निशान अर्पित हो सकेंगे, इसके बाद रोक लग जाएगी। देश-विदेश में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने दरबार में गुरुपूर्णिमा से करीब 50 दिन पहले ही तैयारियों को लेकर मंथन होने लगा है। सोमवार शाम को श्री धूनीवाला आश्रम पब्लिक ट्रस्ट की 23 समितियों के इतने ही संयोजकों के बीच मंथन हुआ और चर्चा में निष्कर्ष ये आया कि पिछले वर्षों तक जो व्यवस्थाएं चली आ रही हैं उन्हें जारी रखते हुए कुछ बिंदुओं पर जो सुझाव आए हैं, उन्हें मान्य किया जाएगा।
खासतौर से मंदिर परिसर में निर्माण को देखते हुए 6 नंबर गेट से प्रवेश पाने वाले श्रद्धालुओं को डोम तले कुछ देर रोककर कम संख्या में आगे छोड़ेंगे ताकि पिलर्स के लिए हुई खुदाई के कारण असुविधा न हो। आगामी दिनों में समितियों से जुड़े सेवादारों के साथ भी मंथन होगा, जिसके बाद आगे की कार्ययोजना बनेगी। मंथन में ट्रस्टी सुभाष नागोरी सहित शांतनु दीक्षित, डॉ. एसएल गुप्ता, प्रकाश बाहेती, धर्मेंद्र बजाज, कमलेश हुमड़ सहित अन्य मौजूद थे।
ऐसी रहेगी व्यवस्थाएं
सेवादार: 3-3 घंटे के लिए ही कार्ड बनेंगे, क्योंकि पूर्व के वर्षों में कई सेवादार 12-12 घंटे तक अंदर रहे हैं।
महिलाएं-युवतियां: नियमित रूप से सेवा देने वाली महिलाओं के कार्ड बनेंगे, करीब 200 युवतियों को इस बार रोकेंगे।
सेवा दर्शन: समाधियों पर जब मुख्य दिवस की सेवा होगी, तब श्रद्धालु बाहर से दर्शन कर सकेंगे।
भक्तों के लिए: नई मंडी प्रबंधन से बिछात लगाने, पार्किंग के साथ ही भक्त निवास व धर्मशालाओं में व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।
परिसर में कुल द्वार... 10 प्रवेश द्वार हैं दादाजी मंदिर परिसर में कुल, दो द्वार से प्रवेश वर्जित रहेगा।
यहां से होगा प्रवेश... उत्तर तरफ संजयनगर की ओर गेट नंबर 6 से श्रद्धालु अंदर जाएंगे। 5 नंबर गेट से होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे।
यहां से जाएंगे बाहर: गेट नंबर 7 से श्रद्धालुओं के मंदिर से बाहर जाने के लिए रैलिंग व बेरिकेटिंग रहेगी।
यहां से प्रवेश वर्जित: गेट नंबर 1 व 2 से प्रवेश वर्जित रहेगा, गेट नंबर 3 व 4 सेवाधारियों के लिए रिजर्व रहेंगे। भक्त निवास के लिए गेट नंबर 9 को खुला रखा जाएगा।
Published on:
28 May 2019 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
