25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

कानून व्यवस्था का जायजा लेने आए डीआइजी

त्योहार की व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश

Google source verification

खंडवा. सबे बारात और होली पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को खरगोन रेंज के डीआइजी तिलक सिंह खंडवा पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी विवेक सिंह से जानकारी ली और फिर पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। कहारवाड़ी से होकर टपालचाल, लोहारी नाका, गणगौर घाट, आरएसएस कार्यालय के सामने, भगत सिंह चौक, मानसिंग मील, जलेबी चौक से घंटाघर होते हुए डीआइजी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां एडिशनल एसपी सीमा अलावा, सीएसपी पूनम चंद यादव, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई समेत शहर के थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सवा पांच सौ पुलिसकर्मी
त्योहर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सवा पांच सौ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को 7 मार्च की शाम 4 बजे ब्रीफ करने के बाद तय स्थान पर रवाना कर दिया जाएगा। यह ड्यूटी 8 मार्च की रात 12 बजे तक रहेगी। इसमें पुलिस के साथ वन विभाग के कर्मचारी, नगर रक्षा समिति के सदस्य और बाहर से आया बल मौजूद रहेगा।
संवेदनशील स्थानों पर नजर
इस बार भी पुलिस की चौकसी हर जगह बनी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर खास नजर होगी। पुलिस फिक्स पिकेट लगाते हुए कुछ गलियों को ब्लॉक करेगी। पेट्रोलिंग मोबाइल चलेंगी। आबना नदी, नागचून, जसवाड़ी नदी, टिठिया जोशी में प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। होली में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल लगाया जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई जारी
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर अवैधानिक तत्वों, शराब का अवैध परिवहन और बिक्री करने वालों पर कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही वाहन चेकिंग में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जा रही है। कोई भी संदिग्ध मिलने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेंगे।