5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

अतिक्रमण : प्रशासन ने तोडे़ 160 मकान, ढाई करोड़ का स्क्रैप समेटने में जुटी 500 की आबादी

शकर तालाब में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 15 जेसीबी, दो पोकलेन से तालाब की ढाई हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। शकर तालाब की भूमि पर 35 साल पुरानी बस्ती में किए गए पक्के निर्माण को तोड़ दिया है। अतिक्रमण स्थल पर ढाई करोड़ रुपए से अधिक स्क्रैप मलबे में दब […]

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 14, 2025

शकर तालाब में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 15 जेसीबी, दो पोकलेन से तालाब की ढाई हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। शकर तालाब की भूमि पर 35 साल पुरानी बस्ती में किए गए पक्के निर्माण को तोड़ दिया है। अतिक्रमण स्थल पर ढाई करोड़ रुपए से अधिक स्क्रैप मलबे में दब गया है। निकलने में बच्चे से बूढ़े तक जुटे हुए हैं।

तीन मंजिला मकान ढहा दिया

नगर निगम क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर स्थित शकर तालाब की भूमि पर प्रशासन ने सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई में 110 परिवारों के पक्के मकान तोड़े। मौके पर छोटे-बड़े मिलाकर 160 मकान जमींदोज हो गए। इसमें 46 टीन शेड के अस्थाई मकान शामिल हैं। खंडवा के इतिहास में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। स्थल पर चार जोन बनाकर 15 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीन, 10 डंपर समेत अन्य संसाधनों की सहायता से तीन मंजिला ढहा दिया।

नजूल रिकार्ड में 16 एकड़ भूमि

नजूल के रिकार्ड में शकर तालाब का रकबा 16 एकड़ दर्ज है। महारानी लक्ष्मी वार्ड की छोर में तालाब की भूमि पर दो हेक्टेयर पर पक्का मकान निर्माण कर लिया है। ज्यादातर मकान एक मंजिला के थे। दस से अधिक मकान तीन व दो मंजिला थे। प्रशासन ने चार माह पहले तालाब की भूमि का सीमांकन किया। अब तक चार बार नोटिस जारी की। समझाइश के बाद भी घर खाली नहीं किया। घरों में नोटिस चस्पा करने करने के बाद दो दिन पहले स्वयं कब्जा हटाने 48 घंटे की मोहलत दी।

आयुक्त बोलीं, 137 पक्के निर्माण

निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत के अनुसार तालाब की भूमि पर 137 पक्के निर्माण का अतिक्रमण था। इनमें से 26 मकानों के न्यायालय से स्टे है। इन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया। शेष कार्रवाई हटा दिए गए। प्रभावित परिवार आरिफ खान और उसकी मां फैजाना ने कहा मजदूरी करते हैं। वर्ष 1990 में मकान की नींव रखी थी। छत बनाने में 30 साल लगे। दो मिनट में मलबे में तब्दील हो गया। मोशिर खान, शाहरुख खान ने कहा, स्टे है। इसके बाद भी मशीन से दीवार हिला दी।

मलबा हटाने में जुटे प्रभावित लोग

-अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद स्क्रैप में तब्दील 35 साल की गाढ़ी कमाई को मलबे से निकालने में पूरा कुनबा जुटा रहा। 160 मकान तोड़े गए हैं। इसमें 46 अस्थाई टीन शेड का निर्माण शामिल है। तीस साल की गाढ़ी कमाई मलबे में दब गई है। प्रत्येक परिवार में पांच से आठ सदस्य हैं। सभी मलबा में स्क्रैप निकालने में जुटे हुए हैं।