
fire in cotton factory
खंडवा.
इंदौर रोड स्थित दोंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर में कपास मिल में अचानक आग लग गई। इससे वहां पर रखे लगभग दो हजार बोरी कपास के काकड़े जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग की घटना से भारी नुकसान की आशंका जताइ गई।
इंदौरा रोड के दोंदवाड़ा में पिक फूड ऑयल मिल है। सुबह से यहां पर सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। दोपहर में अचानक बोरियों के पास से धुआं निकलता दिखाई पड़ा। कर्मचारियों की नजर जैसे ही उसपर गई वे घबरा गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
आनफानन चार दमकल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियो एवं मिल कर्मचारियों ने मिलकर आग बुझानी शुरू की। चार दमकल को मिलकर भी आग बुझाने में लगभग दो घंटे से अधिक का समय लग गया। आग बुझने के बाद वहां रखे कपास के काकड़े जलकर नष्ट हो चुके थे। लगभग दो हजार बोरियां वहां रखी गईं थी। इस दौरान आग की वजह से मिल परिसर में धुआं भर गया था।
गोदाम में भी धुआं भर जाने से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना को लेकर मिल में अफरा तफरी की स्थिति रही। आग बुझने के बाद भी कपास के काकड़े से भरी बोरियों पर पानी का छिड़काव किया जाता रहा। ताकि पुन: आग न सुलग जाए। ज्ञात हो, इस प्रकार की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। आग लगने के कारण की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।
इस दौरान घटनास्थल के आसपास धुआं देखकर लोग भी घबराए नजर आए। दो घंटे बाद जब आग पर काबू पा लिया गया। तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
Published on:
31 Oct 2017 04:37 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
