3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न बैंड-बाजा, न बारात कोर्ट में एक-दूजे के हुए IAS

साधरण तरीके से शादी के बंधन में बंधे दो IAS...

2 min read
Google source verification
IAS Couple

IAS Couple

खंडवा। कहते है जब दो दिल मिल जायें तो किसी दिखावे की जरूरत नहीं होती है, बस साथ ही काफी होता है। शादी के फंक्शन में फालतू की फिजूलखर्ची न करके बहुत साधरण तरीके से भी शादी के बंधन में बंधा जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ खंडवा में। कलेक्टरेट परिसर में दो आईएएस अधिकारी सादगी के साथ एक-दूजे के हो गए। उनकी इस शादी के साक्षी बने कलेक्टर अभिषेक सिंह और एसपी नवनीत भसीन।

एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

बता दें कि एमपी कैडर में एमपी कैडर में 2016 बैच की आईएएस प्रीति यादव (उप्र निवासी) खंडवा में सहायक कलेक्टर के पद पर हैं। वहीं जयपुर के रहने वाले दिलीप कुमार यादव नागालैंड कैडर के 2014 बैच के आईएएस हैं। शुक्रवार शाम 4.30 बजे कलेक्टर कोर्ट में आईएएस प्रीति और दिलीप परिजन के साथ कलेक्टरेट पहुंचे। यहां न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब 4.50 बजे दोनों अधिकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के समक्ष एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

वरमाला पहनाने के बाद दोनों नें एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। तीन गवाहों में एक में जहां प्रीति के पिता तो दो गवाहों में एसपी भसीन और जिला पंचायत सीईओ वरदमूर्ति मिश्र ने हस्ताक्षर किए।

न्यायालय सबसे पवित्र स्थान

आईएएस अधिकारी प्रीति का मानना है कि न्यायालय सबसे पवित्र स्थान है। इस लिए इस स्थान को चुना। वहीं दिलीप ने कहा शादी कहीं से भी हो, प्रमाण पत्र तो सभी को बनवाना है। इसलिए न्यायालय को ही सबसे पवित्र स्थान मानते हुए यहां विवाह बंधन में बंधे। आईएएस दंपत्ति ने इस शादी को आने वाले समय के लिए जरूरत और युवाओं के लिए एक बेहतर संदेश बताया। कलेक्टर ने कहा मैंने कैरियर में यह पहली शादी कराई है। दोनों अधिकारियों ने कोर्ट में शादी कर समाज के सामने उदाहरण पेश किया है। इस शादी की चर्चाएं पूरे दिन कलक्टरेट परिसर में होती रहीं।

यंगस्टर्स को दिया संदेश

कलेक्टरेट परिसर में हुई इस शादी की सभी ने सराहना की। ये शादी यंगस्टर्स के लिए एक अच्छा मैसेज है। अधिकारियों के अनुसार खंडवा कोर्ट में पहली बार किसी आईएएस की शादी की गई है। इसको लेकर अधिकारियों में विशेष उत्साह और दिलचस्पी दिखी। सभी शाम को कलेक्टर कोर्ट के पास पहुंचे। इस शादी में लोग तो कम थे लेकिन सभी के चेहरे में खुशी नजर आई।

Story Loader