24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता की शुरुआत घर से करें तो स्वच्छ होगा भारत

ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 1 Jun 2023, 5:57 PM IST

स्वच्छता की शुरुआत घर से करें तो स्वच्छ होगा भारत

सड़क पर सफाई करते ओंकारेश्वर परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी।

ओंकारेश्वर. भारत सरकार के निर्देशानुसार ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन, एनएचडीसी लिमिटेड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान पॉवर स्टेशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह बुधवार को परियोजना प्रमुख परियोजना प्रमुख प्रशस्त कुमार दीक्षित द्वारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वच्छता का महत्व बताया तथा उनसे अपील की गई की आप स्वच्छता की शुरुआत अपने घर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र से करें । अगर हर व्यक्ति थोड़ा-थोड़ा प्रयास करेगा तो निश्चित ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने में कामयाब हो सकेंगे। अंत में परियोजना प्रमुख द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कार्मिको एवं उनके बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया । श्रीमती चंचला सिन्हा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा स्वच्छता पखवाडे में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कार्यक्रमम का समापन किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधक (विद्युत) डीके द्विवेदी, महाप्रबंधक (सिविल) जी.एल.जागडें, महाप्रबंधक (विद्युत) एस.के वर्मा एवं पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
एनएचडीसी महाप्रबंधक को ज्ञापन
तीर्थ नगरी में लचर व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नर्मदा के घाटों पर पानी नहीं है । महत्वपूर्ण पर्व के दौरान श्रद्धालु नर्मदा स्नान नहीं कर पा रहे हैं।
इन समस्याओं को लेकर बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश परिहार के साथ पार्षद कालूराम केवट, गंगाराम पंचोली, सुनील सोने, अजय मंडवार, नपा उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, एनएचडीसी के ऑफिस पहुंचे। वहां महाप्रबंधक प्रशांत दीक्षित को ओकारेश्वर में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं व घाटों पर व्यवस्थाएं एनएचडीसी के सहयोग से किए जाने पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर के माध्यम से दें प्रस्ताव
महाप्रबंधक दीक्षित ने अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया तथा नगर परिषद से प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर के माध्यम से देने के लिए कहा। महाप्रबंधक ने विभिन्न मदों से श्रद्धालुओं की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।