खंडवा

अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस : तंबाकू सेवन से युवाओं की सिकुड़ रही जुबान, बीड़ी-सिगरेट से हो रहा ओरल कैंसर

तंबाकू दिवस के अवसर पर सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में नहीं करने की सलाह दी गई। मेडिकल काॅलेज अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी-पीएचसी सेंटरों पर भी शपथ दिलाई गई। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय आनंद नगर के साथ ही अन्य स्कूल व कॉलेज में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए तंबाकू, शराब, पान के प्रति सतर्क किया गया।

2 min read
May 31, 2025
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विवि आनंद नगर में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा से दूर रहने किया प्रेरित

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तंबाकू मुक्ति केंद्र पर नशे की लत छुड़ाने हर रोज 25-30 लोग पहुंच रहे। नशेडिय़ों में युवाओं की संख्या कम नहीं हैै। इसमें पाउच, गुटका और तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में करने वालों की तिल-तिल कर जुबान सिकुडऩे लगी है।

सिकुड़ने लगी जुबान, ओरल कैंसर की चपेट में युवा

केंद्र पर 19 साल का युवक ( पंकज परिवर्तित नाम ) की जुबान सिकुडऩे पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर के पूछताछ में युवक की हिस्ट्री से पता चला कि वह घर वालों से चोरी छिपे पांच साल से पाउच, गुटखा का सेवन कर रहा है। पहले जुबान में चार अंगुलियां प्रवेश हो जाती थीं और अब जुबान सिकुडऩे से दो अंगुलियां प्रवेश होना मुश्किल हो रहा है। आनंद नगर एरिया में सिलाई करने वाले एक बुजुर्ग को लंबे समय से बीड़ी की लत है। धुंआ से मुंह के भीतरी हिस्से का कलर बदल गया। चेकअप में कैंसर के लक्षण मिले हैं।

मुंह में छाला से कैंसर का खतरा

अस्पताल में तंबाकू मुक्ति केंद्र के नोडल डॉ सुजीत का कहना है कि केंद्र पर प्रतिदिन 25-30 लोग आते हैं। तंबाकू का उपयोग किसी भी तरह के सेवन से जुबान छोटी हो जाती है। बीड़ी, सिगरेट का सेवन लंबे समय तक करने से कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। केद्र पर अब तक नशा से मुक्ति पाने 1040 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 60 प्रतिशत लोग ही फोलोअप कर रहे हैं।

तंबाकू का सेवन नहीं करने दिलाई शपथ

तंबाकू दिवस पर अस्पतालों में मरीजों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी डॉ सुजीत ने बताया कि तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने व अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए 31 मई को शपथ दिलाई गई। साथ ही अन्य जागरूकता की गतिविधियां भी हुईं। पर्यावरण को भी तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा।

तंबाकू निषेध दिवस पर जागररूकता कार्यक्रम हुए

स्वास्थ्य विभाग विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागररूकता कार्यक्रम हुआ। मेडिकल कॉलेज के छात्रों और चिकित्सकों ने रैली निकाली। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि आनंन नगर ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से दूर करने के लिए प्रेरित किया।

नई थीम पर आयोजित हुए कार्यक्रम

सीएमएचओ डॉ ओपी जुगतावत ने बताया कि इस वर्ष तंबाकू दिवस ‘ तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की चलो को उजागर करना ’ की थीम पर बनाया जाएगा। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि 31 को समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में जागररूकता कार्यक्रम नई थीम पर आयोजित किया गया।

Updated on:
31 May 2025 01:40 pm
Published on:
31 May 2025 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर