4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से गहने, दुकानों से नकदी के साथ बढ़ी वाहनों की चोरी

शहर से गांव तक वारदात कर रहे चोर, पुलिस की रात्रि गस्त पर उठ रहे सवाल

2 min read
Google source verification
Jewelry from home, theft of vehicles increased with cash from shops

Jewelry from home, theft of vehicles increased with cash from shops

खंडवा. चोरी के अपराध में इन दिनों तेजी से इजाफा हुआ है। घर, दुकान को निशाना बनाने वाले चोरों ने दोपहिया वाहनों पर भी नजर लगाई है। शहर से गांव तक चोरों की दहशत का आलम है। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सरिए से तोड़े अनाज दुकान के ताले
सोमवार रात रामकृष्ण गंज वार्ड पुरानी अनाज मंडी के पीछे स्थित अनाज व्यापारी की दुकान में सरिए से शटर का ताला तोड़ कर चोरी की गई। अलमारी में रखे रूपए व अन्य सामग्री चोरी हुई है। व्यापारी मदनलाल जगदीश प्रसाद अग्रवाल की दुकान में चोरी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचने पर दो संदेही नजर आए हैं। जांच पड़ताल के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने दुकान मालिक शैलेश पिता जगदीश अग्रवाल निवासी नवकार नगर की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की है।
हार्डवेयर दुकान में चोरी
कुछ दिन पहले पदमनगर थाना क्षेत्र की एक हार्डवेयर दुकान में चोरी हुई थी। जितेन्द्र पिता भीम सिंह तेवेतिया (28) निवासी परशुराम गार्डन के सामने किशोर नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान श्री बालाजी हार्डवेयर इंदौर रोड में 25 व 26 सितंबर की चोरी हुई है। छत की चादर तोड़कर एक लैपटाॅप, सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क, नल एवं वाल करीबन 15 नग समेत अन्य सामान यहां से चोरी हुआ था। इसके पहले पंधाना रोड िस्थत अंकित हार्डवेयर की दुकान से नल पाइप फिटिंग का सामान समेत कैश काउंटर में रखे 19 हजार रुपए चोरी हो चुके हैं।
मुआवजे की रकम ले गए चोर
पंधाना थाना क्षेत्र के डुल्हार फाटा में हुई घटना के बाद फरियादिया सुशीलाबाई पति कैलाश वर्मा निवासी डुल्हार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके घर से मुआवजे की रकम एक लाख 90 हजार रुपए और सोना, चांदी के गहने चोरी हुए हैं।
पलक झपकते बाइक चोरी
थाना पिपलोद में फरियादी रामभरोस पिता सुखलाल माली (23) निवासी ग्राम बेडि़याव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम भगियापुरा हनुमान मंदिर के सामने से 4 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसकी नई मोटर साइकिल चोरी हो गई। नर्मदानगर थाना में फरियादी दीपक पिता कोमल खरते (29) निवासी दामखेड़ा पुनासा ने रिपोर्ट लिखाई है कि 13 सितंबर की रात ग्राम घावडि़या से उसकी बाइक एमपी 10 एनएच 8710 चोरी हुई है। इसी तरह खालवा थाना में फरियादी संजू पिता छन्नू कोरकू निवासी ग्राम रोशनी ने रिपोर्ट की है कि 23 सितंबर की दोपहर फोकटपुरा पेट्रोलपंप के पास से उसकी बिना नंबर की बाइक चोरी हो गई। इसी तरह 3 व 4 नवंबर की दरमियानी रात हुई घटना की रिपोर्ट फरियादी रूपेश पिता राधेश्याम अग्रवाल (45) निवासी शिवाजी चौक ने दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के सामने से बाइक एमपी 12 एमएम 3054 चोरी हुई है।
मिठाई की दुकान में चोरी
रेलवे स्टेशन के सामने संचालित मिठाई की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने मिठाई के साथ पानी की बोतलें, नकदी करीब 10 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी किया था।
कई घरों के चोरों ने तोड़े ताले
मूंदी थाना क्षेत्र में एक साथ कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। मूंदी की राधाकृष्ण विहार कॉलोनी में घटना के बाद फरियादी सोनू पिता परसराम (29) निवासी राधाकृष्ण विहार काॅलोनी ने पुलिस को बताया कि 2 व 3 नवंबर की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोना, चांदी के गहने व 26 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। इसी तरह पड़ोस में रहने वाले अजय वर्मा के मकान से 11 हजार रुपए नकदी के साथ गहने चोरी हुए हैं।