
Khandwa mayor candidate: Yadav daughter-in-law will be in front of OBC
खंडवा. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को खंडवा नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अमृता यादव को महापौर का टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व में ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जिसमें कांग्रेस की ओर से आशा अमित मिश्रा को मैदान में उतारा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव की पुत्रवधु अमृता यादव को मैदान में उतारा है। अमृता यादव पूर्व निगम अध्यक्ष रहे अमर यादव की पत्नी है। वह अशोकनगर की ग्राम पंचायत बिलाखेड़ी में सरपंच रह चुकी है। भाजपा ने बहुसंख्यक समाज को मद्देनजर रखते हुए फैसला लिया है। वहीं कांग्रेस की आशा मिश्रा के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारा है। आशा शहर के दिग्गज नेता बल्ली मिश्रा की बहू है। बता दें कि खंडवा नगर निगम के लिए भाजपा में महापौर प्रत्याशी को लेकर भारी पेंच फंस हुआ था। रविवार को भोपाल में हुई बैठक में मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष के बीच समन्वय नहीं बनने से कोई नाम तय नहीं हो पाया था। सोमवार को महापौर चयन की फाइल दिल्ली भी पहुंची और वहां से वापस भोपाल भेज दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व संगठन पदाधिकारियों की देर रात तक बैठक हुई थी। खंडवा के लिए महापौर प्रत्याशी के लिए मंगलवार को अमृता यादव को टिकट दिया गया।
कांग्रेस को भी पार्षद सूची का इंतजार
कांग्रेस द्वारा महापौर प्रत्याशी का नाम तय कर दिया गया है, लेकिन पार्षदों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। कांग्रेस में पार्षद प्रत्याशी के लिए ज्यादा मारामारी नहीं है। 50 वार्डों में से 10 से ज्यादा में तो एक-एक नाम ही पैनल के पास पहुंचे है। जबकि अन्य वार्डों में भी तीन से चार नाम ही सामने आए है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशा अमित मिश्रा ने भी पार्षद सूची जारी नहीं होने से अपना चुनाव प्रचार आरंभ नहीं किया। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पार्षद प्रत्याशी तय होने के बाद वार्ड में प्रत्याशी के साथ ही प्रचार शुरू किया जाएगा।
Published on:
14 Jun 2022 02:32 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
