1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान-बिहार में बैठा था ठग, एजेंसी के नाम पर लगाई लाखों की चपत

भोले भाले लोग ठगों की बातों में आसानी से आ जाते हैं, जिसके बाद वे तब तक ठगे जाते हैं, जब तक की उन्हें अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का अहसास नहीं हो जाता है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
सावधान-बिहार में बैठा था ठग, एजेंसी के नाम पर लगाई लाखों की चपत

सावधान-बिहार में बैठा था ठग, एजेंसी के नाम पर लगाई लाखों की चपत

खंडवा. ऑनलाइन ठगी के मामले प्रदेश में दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि भोले भाले लोग इन ठगों की बातों में आसानी से आ जाते हैं, जिसके बाद वे तब तक ठगे जाते हैं, जब तक की उन्हें अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का अहसास नहीं हो जाता है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया है।


इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की डीलरशिप


बिहार में बैठे एक ठग ने बड़ी आसानी से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की डीलरशिप दिलाने के नाम पर करीब 15 लाख 91 हजार रुपए की ठगी की है। इस ठगी का खुलासा तब हुआ, जब व्यापारी स्कूटरों की डिलेवरी मांगने के लिए बैंगलौर पहुंचा।


यह था मामला-


शहर के व्यापारी संतोष गुप्ता ने इंटरनेट पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट कंपनी बैंगलोर का एक विज्ञापन देखा, जिसमें कंपनी द्वारा डीलरशिप देने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद गुप्ता ने विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो कंपनी के मैनेजर के रूप में किसी सिंघानिया ने बात की, फिर डील फायनल होने के बाद एक खाता नंबर देकर रजिस्ट्रेशन के लिए पहले ४५ हजार रुपए डालवाए, इसके बाद सिक्युरिटी मनी के नाम पर 5.5 लाख रुपए फिर 30 गाडिय़ों की डिलेवरी के नाम पर करीब 9.95 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए, लेकिन जब दो दिन बाद भी गाडियों की डिलेवरी नहीं मिली तो उन्होंने बैंगलोर जाकर सम्पर्क किया, तब पता चला कि कपंनी फिलहाल कोई डीलरशिप नहीं दे रही है, तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद जब खाता नंबर की जानकारी निकाली तो वह बिहार में कैनरा बैंक में किसी गुड्डू के नाम पर निकला, इस मामले में गुप्ता की पत्नी द्वारा थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस न सिंघानिया के नाम पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

Story Loader