23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचतत्व में विलीन हुए सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सीएम शिवराज समेत दिग्गजों ने दी अंतिम विदाई

सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से सीएम शिवराज, सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 3 Mar 2021, 6:07 PM IST

evi06_zuyayyfxj.jpg

खंडवा. खंडवा-बुरहानपुर से 5 बार भाजपा से सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। नंदकुमार चौहान का उनके पैतृक गांव शाहपुर में उनके ही खेत पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पैतृक गांव में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और फिर अंतिम यात्रा निकाली गई। चौहान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत बड़ी संख्या में कई बड़े नेता शामिल रहे। हर किसी ने नंदकुमार सिंह चौहान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम शिवराज
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले शाहपुर पहुंचते ही उनके परिजन को सात्वनाएं दी। इसके बाद नंदकुमार चौहान की दुकान पर बीजेपी का ध्वज लगाया और फिर चौहान की अर्थी को कांधा भी दिया। अंतिम यात्रा में पहुंचे सभी नेता अर्थी के साथ थोड़ी दूर तक पैदल चले और उसके बाद नंदु भैय्या के शव को फूलों से सजी गाड़ी में रखा गया। शाहपुर की गलियों में नंदकुमार चौहान की अंतिम यात्रा निकाली गई जिस पर लोगों ने घरों की छत से फूल बरसाए और अपने चहेते नेता को नम आंखों से आखिरी विदाई दी।

कोरोना से हुआ निधन
बता दें कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान बीते करीब डेढ़ महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बाद मंगलवार को दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। मंगलवार को ही उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से भोपाल लाया गया तथा जहां बीजेपी दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए उसे रखा गया। यहां से पार्थिव देह सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव शाहपुर पहुंची थी।

नंदकुमार चौहान का राजनीतिक सफर
बता दें कि नंदकुमार सिंह चौहान का राजनीतिक सफर साल 1978 में शाहपुर नगर परिषद से शुरू हुआ था। इसके बाद वो 1985 से 1996 तक विधायक रहे और साल 1996 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़कर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद साल 1998. 1999, 2004, 2014 व 2019 में भी खंडवा से वो सांसद चुने गए।

देखें वीडियो-