26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाव अच्छा मिलने से दूसरे जिले से मक्का बेचने खंडवा पहुंचे किसान, एक किमी लंबी लगी वाहनों की लाइन

छिंदवाड़ा-दिल्ली के व्यापारी खरीद रहे मक्का, खंडवा मंडी में मक्का का सर्वाधिक भाव

2 min read
Google source verification
makka kharidi khandwa

कृषि उपज मंडी में मक्का की तुलाई लगी वाहनों की लंबी कतार।

खंडवा. नई कृषि उपज मंडी खंडवा में सोमवार को मक्का की बंपर आवक हुई। खंडवा मंडी क्षेत्र के गांवों के अलावा हरसूद, खालवा, बोरीसराय, खिरकिया तक किसान भी खंडवा मंडी 11 हजार क्विंटल से अधिक मक्का लेकर खंडवा पहुंचे। आवक इतनी रही कि मक्का व अन्य फसलों के वाहनों की लंबी कतारें मंडी परिसर से बाहर एक किमी दूर तक लग गई। रात 9 बजे तक तौलकांटे पर तुलाई चली। वाहनों आवक बढऩे का बड़ा कारण मक्का किसानों को आसपास के जिलों और मंडी से ज्यादा भाव मिलना है।

सोमवार को मक्का इस सीजन का सर्वाधिक 1895 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। इससे आवक 11 हजार क्विंटल से अधिक है। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ माह से खंडवा मंडी में खरीफ फसलों की आवक हो रही है। इस सीजन में सोयाबीन 4100 रुपए, उड़द 7200 रुपए प्रति क्विंटल के ऊंचे भाव तक बिक रहा है। इससे सोयाबीन, उड़द की आवक ज्यादा हो रही थी। वहीं मक्का 1200 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा रहा। कम भाव मिलने से 50-60 वाहन ही आ रहे थे। पिछले दो-तीन दिनों से छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी खंडवा में मक्का की खरीदी कर रहे हैं। इससे 22 नवंबर शुक्रवार को मक्का 1750 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। भाव में उछाल आने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को बड़ी मात्रा में किसान मक्का बेचने खंडवा मंडी पहुंचे। 250 वाहनों मक्का की आवक हुई है। मक्का के साथ सोयाबीन, उड़द, गेहंू, चना की फसलों के होने से शाम 4 बजे तक नीलामी चली।

दूसरी अनाज मंडी में मिल रहा कम भाव
जिले में खंडवा के अलावा हरसूद, पंधाना में भी अनाज मंडी है। साथ ही पड़ोसी जिले की खिरकिया बड़ी मंडी है। इन मंडी में मक्का 1200 से 1650 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। अच्छी क्वालिटी का मक्का होने पर 1800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। सोमवार को खिरकिया मंडी में 1400-1751 रुपए और हरसूद मंडी में 1350-1700 रुपए क्विंटल तक मक्का बिका। साथ ही पंधाना में 3500 क्विंटल, खिरकिया में आवक 700 क्विंटल की हुई।छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी खरीद रहे मक्का कृषि उपज मंडी सचिव दिलीप नागर ने बताया मंडी छिंदवाड़ा और दिल्ली के व्यापारी भी खरीदी कर रहे है। वे स्थानीय व्यापारियों के लाइसेंस पर खरीदी कर रहे हैं। इससे मक्का के भाव में उछाल आया है। खंडवा के अलावा हरसूद, खिरकिया तहसीलों से भी मक्का बिकने आया। करीब 11 हजार क्विंटल मक्का की आवक हुई। मंगलवार को अमावस्या के कारण मंडी बंद रहेगी, बुधवार को आवक बढऩे की संभावना है।

इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा भाव
कृषि उपज मंडी में खरीफ सीजन में अब तक सोयाबीन 4195, उड़द 7200, मक्का 1895 और कपास 5781 रुपए प्रति क्वि. तक बिका।
मंडी में दो बड़े इलेक्ट्रिक तौलकांटे है। दोनों कांटे प्रायवेट है। तौलकांटे पर वाहनों को दो बार वजन होता। सोमवार को सोयाबीन, मक्का, वाहन मिलाकर 500 से ज्यादा वाहन आए।