
द्धालुओं की भीड़ नए झूला पुल के सामने जमा हो गई। पुलिस को बेरिकेट लगाकर रास्ता बंद करना पड़ा।
ओंकारेश्वर.मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर 'ज्योतिर्लिंग दर्शन, नर्मदा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए देशभर से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे। सोमवार सुबह से ही ओंकारेश्वर 'योतिर्लिंग के पुराना झूला पुल और नए झूला पुल के रास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से शाम तक लगी कतार में लगी रही। दोपहर 12 बजे नए झूला पुल का रास्ता पूरी क्षमता से भर जाने पर श्रद्धालुओं को ब्रह्मपुरी पैदल पुल के रास्ते विष्णु मंदिर और जेपी चौक होते हुए पुराने झूला पुल के रास्ते दर्शन के लिए परिवर्तित मार्ग से भेजा गया। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ नए झूला पुल के सामने जमा हो गई। पुलिस को बेरिकेट लगाकर रास्ता बंद करना पड़ा। यहां ट्रस्ट कार्यालय पर एसडीएम बजरंग बहादुर स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए दिनभर मौजूद रहे और कोटवार तोताराम द्वारा द्वारा अनाउंसमेंट कर स्थिति पर नियंत्रण रखते रहे। सभी घाटों पर रही भीड गोमुख घाट, रेती घाट, ब्रह्मपुरी घाट, नगर घाट, अभय घाट, संगम घाट पर श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान किया और ओंकार पर्वत परिक्रमा कर तिल गुड़ और खिचड़ी का गरीबों में दान कर इस शुभ अवसर का पुण्य लाभ प्राप्त किया। नर्मदा किनारे आश्रम और परिक्रमा के आश्रमों में भंडारे और खिचड़ी वितरण के आयोजन भी इस अवसर पर किए गए।
पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर और पहुंच मार्ग किया स्व'छ
स्व'छ भारत मिशन और रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की है। साथ ही मप्र शासन ने भी स्व'छता का अलख जगाने के लिए शासकीय कार्यालय सहित सभी क्षेत्रों में स्व'छता रखना और इसके लिए प्रेरित करने, परिसर स्व'छता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में सोमवार मकर संक्रांति के अवसर पर मांधाता थाना परिसर और पहुंच मार्ग पर पुलिसकर्मी झाड़ू बुहारते नजर आए। थाना टीआइ सहित समस्त स्टाफ ने मिलकर पूरे परिसर को साफ किया और पहुंच मार्ग की भी सफाई की। इस दौरान मांधाता थाना प्रभारी बलजीत सिंह, सहायक थाना प्रभारी रामदास यादव, प्रआ सरिता, भगवानदास धनगर एवं पुलिसकर्मियों का योगदान रहा। टीआइ बिसेन ने सभी को स्व'छता का संदेश देते हुए संकल्प भी दिलाया।
Published on:
16 Jan 2024, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.