
mp news: मध्यप्रदेश में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। मामला खंडवा जिले का है जहां का रहने वाला एक 19 साल का युवक इस बार लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ है। हाथों में मेहंदी लगाकर आई दुल्हन मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही शादी के चार दिन बाद पति को चूना लगाकर भाग गई और अब पति उसकी तलाश में पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित युवक के मुताबिक उसने 1 लाख 70 हजार रुपए देकर शादी की थी। लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात लेकर भी भागी है।
पीड़ित युवक ने बताया कि वो इंदौर के पास शिप्रा में एक टावर फैक्ट्री में काम करता था वहीं पर करीब एक महीने पहले उसकी मुलाकात अमित नाम के युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई तो उसने शादी के बारे में पूछा। जिस पर युवक ने कहा वो लड़की की तलाश कर रहा है इस पर उसने एक लड़की के बारे में बताया जिसके माता-पिता नहीं थे और शादी में 1 लाख 70 हजार रूपए खर्च होने की बात कही। पीड़ित तैयार हो गया। पैसे देने के बाद 17 दिसंबर को इंदौर में नोटरी पर उसकी शादी युवती से अमित ने करा दी। इस दौरान युवती के साथ तीन पुरुष व तीन महिलाएं आए थे।
पीड़ित युवक ने एसपी को दिए अपने आवेदन में बताया कि शादी के चार दिन बाद पत्नी ने उससे कहा कि उसे अपने भाई से मिलने जाना है। इसके बाद वो घर से चली गई और तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है और न ही वो रिश्तेदार और अमित मिल रहे हैं जिनकी मौजूदगी में शादी हुई थी। इतना ही नहीं पीड़ित युवक ने बताया कि लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात भी ले गई है।
Updated on:
07 Jan 2025 09:48 pm
Published on:
07 Jan 2025 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
