9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक व महापौर से बोले सांसद- ठिकाने लग जाआेगे, मेरी भी नैया डूबेगी

नर्मदा जल योजना में मीटर पर मचे घमासान को रोकने की नसीहत

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Apr 14, 2018

Nandkumar Singh has given instruction to MLA and Mayor

Nandkumar Singh has given instruction to MLA and Mayor

खंडवा. नर्मदा जल योजना में मीटर के मुद्दे पर विधायक देवेंद्र वर्मा और महापौर सुभाष कोठारी के बीच बढ़े मतभेद के मामले में खंडवा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने हस्तक्षेप किया। साथ ही ये भी कहा कि नर्मदा जल योजना में जो भी शहर के हित में होगा, वो निर्णय लेंगे। मीटर लगेंगे या नहीं ये सवाल अधूरा रह गया।
चौहान ने मंच से कहा कि- 'यहां मुझसे सवाल हो रहे हैं कि तुम्हारे यहां महापौर और विधायक में गुटबाजी है। तो मेरे दादाओ, एक साथ बैठो और एक साथ घूमने जाओ, पान खाने को, खाना खाने को। काहे कि गुटबाजी यार...। एक सिक्के दो पहलु हैं, नहीं तो दोनों ठिकाने लग जाएंगे। अब तुम लगोगे तो लगोगे तुम्हारे पीछे मेरी गाड़ी भी अटकेगी, नैया डूबेगी। अरे, एेसा मत करो रे भाई। ये सब यहां बैठे हैं, बेचारों की मेहनत से मैं यहां खड़ा हूं। इतने में अनिल भगत ने नारे लगवाने की शुरू कर दी तो फिर नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा- भगतजी, तेरी भी पार्वतीबाई की दुकान बंद करा दूंगा। मेरी प्रार्थना है आप लोगों से, अब वक्त कम है। युद्ध के मैदान में कूदना है और हम सब एकजुटता के साथ आने वाले समय में देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा किए हुए को लेकर यदि हम घर-घर चले जाएंगे तो तुम्हारी और हमारी सबकी नैया पार हो जाएगी। कांग्रेस को घेरा, माफी भी मांगीसब मेरे छोटे भाई हैं, बड़ा होने के नाते बोलने का अधिकार रखता हूं। यदि तुमको बुरा लगा हो तो यहीं माफी भी मांग लेता हूं। हमारी तासीर अलग है, कांगे्रस की अलग है। उनके यहां लट्ठ भी चले तो कुछ नहीं होता, वो तो रोज का किस्सा है। वहां तो लट्ठ नहीं चले तो कहानी बनती है।

विधायक-महापौर और भाजपा में यूं मचा है घमासान
- विधायक चाहते हैं कि नर्मदा जल योजना में घर-घर मीटर के बजाय बल्क में लगे। सीएम से मिले, निगम में पत्र आया।
- महापौर कहते हैं, विश्वा से अनुबंध व अधिसूचना का पालन कराएंगे, घर-घर मीटर लगेंगे, फ्लैट रेट का विकल्प है।
- जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने दोनों में मध्यस्थता की पर काम नहीं आई, कलेक्टर भी महापौर से कर चुके हैं बात।
- किसान सम्मान यात्रा के रथ निकालने पर विवाद, मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे द्वारा तैयार किया रथ नहीं निकालने दिया।
- भाजपा पुस्तकालय एवं प्रलेखन विभाग द्वारा पुस्तक संग्रहण के लिए बने रथ पर फोटो विवाद हुआ तो इसे भी रोका।
- जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो पार्टी के वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं के बीच असंयमित बात कर रहे हैं।

पार्वतीबाई की दुकान यानी मंडी अध्यक्ष का गुट
सांसद चौहान ने पार्वतीबाई की जिस दुकान को बंद करने की बात कही, दरअसल वहां बीते डेढ़ साल में मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे, एमआईसी सदस्य दीना पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजपालसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज, जिला कार्यालय मंत्री तेजेंद्र बाथम, एल्डरमेन चंद्रेश पचौरी, अनिल भगत व अन्य की यहां बैठक होने लगी। राजनीतिक हलकों में इन्हें विधायक वर्मा का विरोधी गुट माना जाता है। 16 अप्रैल को सांसद फिर खंडवा आएंगे तब गुटबाजी खत्म करने को लेकर एक बार फिर चर्चा करेंगे।