लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त नीरज दुबे द्वारा गुरुवार को भेजे निर्देशों के मुताबिक, स्कूलों-पंचायतों में पीएम के संबोधन को देखते-सुनते हुए फोटोग्राफ्स व वीडियो भारत सरकार को भेजे जाने हैं। इसलिए फोटोग्राफ्स व वीडियो इस प्रकार से लिए जाए, जिनमें टीवी, रेडियो व संबोधन देख-सुन रहे छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टॉफ दिखाई पड़े। इन्हें पर्याप्त प्रकाश में शूट किया जाए, जिससे कि फोटोग्राफ्स व वीडियो में अंधेरा न रहे और उनकी गुणवत्ता संतोषजनक रहे। कार्यक्रम के तत्काल बाद हर स्कूल का एक स्पष्ट फोटो व वीडियो, आरएमएसए के विमर्श पोर्टल पर अपलोड करना है।