29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

khandwa की प्राची सात भाषाओं की सिंगर, घर बैठे सीखे गाने

श्रेष्ठ भारत योजना में सीख रही कई भाषाएं

less than 1 minute read
Google source verification
Prachi of khandwa singer of seven languages

खंडवा। एसएन कॉलेज की छात्रा प्राची तिवारी।

खंडवा. कहते हैं सीखने और कुछ करने की चाह हो तो कोई काम बड़ा नहीं होता। सब आसान हो जाता है। ऐसा ही एक सच्ची कहानी शहर से जुड़ी युवती की है। घर बैठे इन्होंने गाना सीखा। अब ये सात भाषाओं की सिंगर हैं। इन्होंने अपने हुनर को खुद ही तराशा है। शहर के रामनगर में रहने वाली प्राची तिवारी के सुरों में उनका हुनर समझ आता है। प्राची 7 भाषाओं में सुरों के तराने छेड़ सकती हैं। प्राची को देशभर में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं में गीत गाने का शौक है। प्राची ने जहां भी अपनी सुरीली अवाज से विभिन्न भाषाओं के गाने सुनाए, उन सभी ने हुनर को सराहा है। प्राची को उभरती हुई गायिका के तौर पर देखा जा रहा है।

10वीं में सुना अरेबिक गाना
प्राची बताती हंै कि जब वो कक्षा 10वीं में पढ़ रही थी, तब उसने यू-टयूब पर पहली बार अरेबिक सिंगर श्रुति बर्लेवार की आवाज में सुना था। उसे गाने से प्रभावित हुई। इसके बाद अलग-अलग भाषाओं के गाने सुनना और सीखना शुरू किया।

पढ़ाई में भी होशियार है, पिता को बेटी पर गर्व
प्राची पढ़ाई में होनहार रही है। कक्षा 12वीं में 91 फीसदी अंक प्राप्त किए। पिता सुरेश तिवारी जो होम गार्ड में हैं, उन्होंने हमेशा प्राची को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया है। पिता को बेटी के इस हुनर के बारे में पता चला तो वे भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

Story Loader